जयपुर(खबरबाबा.काम)।राजस्थान के दिग्गज जाट नेता सांवरलाल जाट का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वे 62 साल के थे। जाट ने आज सुबह छह बजे के करीब अंतिम सांस ली। वे नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती थे। यहां उन्हें इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। इससे पहले कई दिनों तक उनका उपचार जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में चल रहा था। इस दौरान उनके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहा।
राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष और अजमेर सांसद सांवरलाल जाट की हालत में कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली भेजा गया था। एसएमएस अस्पताल प्रशासन ने उनका स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर उनकी हालत को स्थिर लेकिन गंभीर बताया था। उस समय जारी हुए स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार जाट का डायलेसिस किया गया था जिसके बाद उनको मशीनों के जरिए खाना भी दिया गया। जाट के कोमा की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ था। उनके स्वास्थ्य मापदंड सामान्य होने के बावजूद वे कोमा और बेहोशी की स्थिति से बाहर नहीं आ पा रहे थे। इस बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर सीएम खुद लगातार डॉक्टरों के संपर्क में रहीं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत कई वरिष्ठ राजनेताओं का उनकी कुशलक्षेम पूछने के लिए अस्पताल पहुंचने का सिलसिला लगा रहा था। गौरतलब है कि राजस्थान में अमित शाह के दौरे के दौरान भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में सांवरलाल जाट को हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। अजमेर जिले के गोपालपुरा गांव में सांवरलाल जाट का जन्म 1955 को हुआ था। वे अजमेर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद थे। वे केंद्र में मंत्री भी रहे। उन्होंने सोलहवीं लोकसभा का चुनाव अजमेर से जीता। जाट ने वाणिज्य में स्नातकोत्तर करने के बाद राजस्थान विश्वविद्यालय में शिक्षक का कार्य किया। वो 9 वीं, 10 वीं, 11 वीं और 12वीं राजस्थान विधानसभा के अजमेर जिले की भिनाई विधानसभा क्षेत्र से सदस्य रहे। वो 1993, 2003 और 2013 में राजस्थान सरकार में मंत्री बने। राजस्थान की 14वीं विधानसभा में जाट नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र से चुने गये और 20 दिसम्बर 2013 को उन्होंने केंद्रीय मंत्री की शपथ ग्रहण की।
Trending
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं

