रतलाम, 22 सितंबर(खबरबाबा. काम) । दीक्षा दानेश्वरी, आचार्य प्रवर, 1008 श्री रामलालजी म.सा.के रतलाम चातुर्मास में संयम लेने वालों मुमुक्षुओं की कतार लग गई है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन रावड़ी महाराष्ट्र की एक और मुमुक्षु के परिवारजनों ने दीक्षा के लिए आज्ञापत्र प्रदान किया। उनकी दीक्षा 22 अक्टूबर को रतलाम में होगी। इससे पूर्व नंदूरबार की मुमुक्षु के लिए दीक्षा का आज्ञापत्र दिया गया था।
चातुर्मास संयोजक महेंद्र गादिया ने बताया कि रावड़ी से आए मुमुक्षु रूपाली सोलंकी के परिवारजनों एवं श्रीसंघ ने आचार्यश्री को आज्ञापत्र प्रदान किया। आज्ञापत्र का वाचन मुमुक्षु के पिता राजेंद्र सोलंकी ने किया। इससे पूर्व मुमुक्षु बहन ने प्रतिज्ञा पत्र का वाचन किया। 30 वर्षीय रूपाली आईटी कम्प्यूटर तक शिक्षित है। उनके दीक्षा संकल्प पत्र की समाजजनों ने हर्ष-हर्ष, जय-जय का उद्घोष कर अनुमोदना की। इससे पूर्व धर्मसभा को आचार्यश्री, शासन प्रभावक श्री धर्मेशमुनिजी म.सा.एवं श्री अटलमुनिजी म.सा.ने संबोधित किया। मुमुक्षु परिवार की और से नासिक के जयेश बोहरा ने विचार रखे। देश के विभिन्न स्थानों के श्रावक-श्राविकागण उपस्थित रहे। आचार्यश्री ने मुमुक्षु रूपाली को रतलाम में 22 अक्टूबर को दीक्षा प्रदान करने की घोषणा की। संचालन मंत्री सुशील गौरेचा एवं महेश नाहटा ने किया।
Trending
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
