भोपाल,20फरवरी2020/मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित बड़ी झील में उस समय बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब बोट क्लब में एक ड्रैगन बोट पलट गई। नाव में आईपीएस अधिकारी भी सवार थे। गनीमत यह रही कि सभी ने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी। हादसे के बाद मोटर बोट लेकर घूम रहे गार्ड्स तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने सभी अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह हादसा गुरुवार को आईपीएस मीट वाटर स्पोर्ट्स कार्यक्रम के दौरान हुआ।
आईपीएस मीट के दूसरे दिन बोट क्लब में आईपीएस अधिकारी अपने परिवार के साथ वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान ड्रैगन बोट से आईपीएस अधिकारियों का दल रेस में भाग ले रहा था और एक ड्रैगन बोट पलट गई। इस नाव में आईपीएस अधिकारी और उनकी परिवार सवार था। बचाव दल की सूझबूझ के कारण सभी लोगों को सकुशल बचा लिया गया।
दो दिवसीय आईपीएस मीट का आयोजन मिंटो हॉल में हुआ था। इसका शुभारंभ राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया। मीट में चार जोन की टीम बनाई गई है। पुलिस अधिकारियों के परिजनों के मनोरंजन के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में फन गेम का आयोजन किया गया था।
(साभार-अमर उजाला)
Trending
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम: ट्रक से पानी के छींटे पड़ने पर बाइक सवारों ने कर दी ट्रक ड्राइवर की हत्या….महू-नीमच हाईवे पर मामूली बात ने लिया गंभीर रूप, 8 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
