रतलाम,20 जनवरी(खबरबाबा.काम)। शहर में चेन स्नेचर फिर सक्रीय हो गए है। शनिवार दोपहर को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने दिनदयाल नगर क्षैत्र अंतर्गत काटजू नगर क्षैत्र में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के गले से मंगलसूत्र छिन लिया और भाग गए। मंगलसूत्र में एक ग्राम सोने का पैंडल और सोने के मोती लगे हुए थे।
जानकारी के अनुसार ग्राम रत्तागढ खेड़ा निवासी सुगन 44 वर्ष आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। सुगन ने बताया कि गांव में कल मोतियाबिंद शिविर था, जिसके और कुपोषित बच्चों के सबंध में जानकारी देने के लिए शनिवार दोपहर को वह रतलाम स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय आ रही थी। कार्यालय से कुछ दूरी पर ही बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उसके गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छिनकर भाग गए। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षैत्र में ौजुद सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरु की ताकि यदि अपराधी किसी कैमरे में कैद हुए हो तो जानकारी मिल सकें। महिला ने बाद में दिनदयाल नगर अंतर्गत हाट की रोड पुलिस चौकी पहुंची और शिकायत लिखवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
