रतलाम(खबरबाबा. कॉम)।ग्रामीण क्षेत्रो में टैक्टर – ट्रेली में सवार हो कर निकलने वाली बारात और धार्मिक यात्राओं पर जाने की परंपरा पर रोक लगनी चाहिये । उक्त बात आलोट विधायक जितेंद्र गेहलोत ने कही । विधायक गहलोत ने कहा कि इस तरह से ट्रॉली में भर कर जाने से पहले भी कई सड़क हादसों में कई जाने जा चुकी है , और हॉल ही में ताल में ट्रेक्टर – ट्रॉली पलटने से पांच लोगो की मौत उस समय हो गयी थी , जब गुजर्र समाज के लोग दर्शन कर राजस्थान से लौट रहे थे । इस मामले में परिवहन मंत्री से भी बात कर आदेश जारी करवाऊंगा ।
रतलाम जिले के ताल में 4 दिन पूर्व एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था इस हादसे में 5 महिलाओ की दर्दनाक मौत हो गयी थी शुक्रवार को आलोट विधायक जितेंद्र गहलोत मृतक परिजनों के घर पँहुचे और उन्हें सरकार द्वारा 1 लाख की सहायता की जानकारी देकर कहा कि जल्द ही राशि आपके खाते में आ जायेगी । विधायक जितेंद्र गहलोत ने ट्रेक्टर से यात्रा पर रोक लगाने की बात कहते हुए बताया कि जल्द ही इसके लिए वे परिवहन मंत्री से चर्चा करेंगे कि इस तरह के यात्राओं पर सख्ती से रोक लगवाने के आदेश जारी किए जाए । और ट्रेक्टर से शादी ब्याह में बारात ले जाने और अन्य यात्राओं में ट्रैक्टर से सफर पर सख्ती से कार्रवाई हो । हालाकी मृतक परिवार के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे विधायक के साथ लाव लश्कर को देख ग्रामीण भी देखते रह गए , 20 वाहनों के काफिले के साथ जब विधायक गांव से गुजरे तो हर कोई हेरात में था , चुनाव नजदीक आते अब स्थानीय नेता अपने दौरे में भी लाव लश्कर के साथ कर अपनी सक्रियता बताने और अपने वर्चस्व को दर्शाने में जुटे हुए है । गत दिनों आलोट के ग्रामीण क्षेत्रो में पूर्व सासंद प्रेम चन्द्र गुडु के पुत्र भी नजर आय जो विधानसभा के लिये अपनी जमीन तलाशने में लगे है । विधानसभा के लिये अपनी जमीन तलाशने में लगे है ।
Trending
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
