रतलाम 12 फरवरी 2020/ रतलाम नगर निगम परिसर में महिलाओं द्वारा संचालित किए जाने वाले तेजस्वी कैफे का शुभारंभ बुधवार को हुआ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, श्रीमती यास्मीन शेरानी द्वारा फीता काटकर किया गया। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से जुड़ी 10 महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे तेजस्वी कैफे में स्वल्पाहार तथा भोजन उचित दरों पर आमजन को मिल सकेगा। इस कैफे के जरिए गरीब कमजोर वर्गों की महिलाएं अपनी आत्मनिर्भरता और समृद्धि की ओर अग्रसर हुई है।
तेजस्वी कैफे के लिए नगर निगम द्वारा महिला समूह को रेंट पर स्थान उपलब्ध कराया गया है। कैफे के लिए फर्नीचर, बर्तन तथा अन्य सामग्री महिला समूह द्वारा अपनी बचत राशि से जुटाई गई है। समूह के अध्यक्ष सफिया कुरेशी है, सचिव हेमलता मिश्रा है। सदस्यों में आशा मंडावरा, सोनम प्रजापति, लता जायसवाल, योगिता, शीला गवई, पिंकी दुबे, परवीन खान तथा तस्लीम खान सम्मिलित हैं। यह सभी महिलाएं रतलाम के नयागांव क्षेत्र की रहने वाली है।
कैफे का संचालन सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक किया जाएगा। यहां पर चाय, कचोरी, समोसा, नमकीन, मिठाई इत्यादि के अलावा उचित दर पर भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। शुभारंभ अवसर पर सहायक कलेक्टर सुश्री तपस्या परिहार, श्री राजेश पुरोहित, श्री शेरू पठान भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि जिले में गरीब एवं कमजोर वर्गों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। जिला पंचायत परिसर में भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पंचायत केफे संचालित किया जा रहा है। इस कड़ी में आगे और भी कार्य किए जाएंगे।
Trending
- रतलाम: अवैध शराब से भरी पिकअप पकड़ी, 02 आरोपी गिरफ्तार, 112 पेटी बियर सहित 7 लाख 50 हजार का सामान जब्त
- रतलाम: स्कूल जाने में आ रही परेशानी को बताने के लिए कलेक्टोरेट आए बच्चों को कलेक्टर से मिलने के लिए देना पड़ा धरना…
- रतलाम: अवैध संबंध बने महिला की हत्या का कारण, जंगल में मिली महिला की लाश के मामले का पुलिस ने किया खुलासा
- रतलाम में हुई मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा-अपनी मांगों को लेकर व्यापक आंदोलन करेगा मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ
- रतलाम: 15 दिन पूर्व दावत के दौरान हुए विवाद की रंजिश में पत्नी के साथ जा रहे युवक की हत्या,चार के खिलाफ प्रकरण दर्ज, तीन लोग गिरफ्तार
- रतलाम:राजा रघुवंशी हत्याकांड मामला-रतलाम पहुंची शिलांग एसआईटी,प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स के मंगलमूर्ति कालोनी स्थित ससुराल से जप्त किया बैग
- प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में रतलाम की बेटी कु.भाव्या जाट ने जीते 3 गोल्ड मेडल,किया शहर का नाम रोशन
- अपराध रोकने के लिए उज्जैन रेंज में पुलिस द्वारा किए गए कार्यों पर डीजीपी ने थपथपाई पीठ…पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने उज्जैन आकर जोन के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली