रतलाम, 2अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। शहर में चोरों ने एक बार फिर अपनी सक्रियता दिखा दी है। मंगलवार अलसुबह अज्ञात बदमाश दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटानगर में चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। घटना के समय परिवार घर में ही सोया था।
जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात टाटा नगर निवासी अमित पोखरना के यहां हुई। बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे। दुसरी मंजिल पर अमित और परिवार सोया था ।बदमाशों ने दुसरी मंजिल के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया और प्रथम तल पर पहुंचे, जहां श्री पोखरना की माताजी सोई हुई थी ।बदमाश प्रथम तल पर रखी पेटी में से सोने की चेन और दो अंगूठी चोरी कर ले गए ।वहीं पेँट में रखे करीब 25 हजार रुपए नगद एवं गुल्लक में रखे 10 हजार रुपए एवं मोबाइल चोरी कर ले गए। वारदात के बाद बदमाश छत के रास्ते ही वापस भाग गए ।सुबह जब अमित की नींद खुली, तो उन्हें दरवाजा बाहर से बंद मिला। उन्होंने अपनी माताजी को आवाज लगा कर दरवाजा खुलवाया।जिसके बाद चोरी होने का खुलासा हुआ ।चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है।
Trending
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
