रतलाम(खबरबाबा.काम)। शुक्रवार को बिलपांक थाना क्षैत्र अंतर्गत सरवड़-जमुनिया में एक सड़क हादसे में पीकअप पर सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां दो गंभीर घायलों को भर्ती किया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सभी घायल पिकअप वाहन से महाराष्ट्र के कोलहापुर से मंदसौर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गए।
पुलिस के अनुसार हादसे में मंदसौर के भानपुरा क्षेत्र के गणेशपुरा निवासी राहुल गामड़ 25, गरोठ निवासी मानसिंह बंजारा 22, कुंडाखेड़ा निवासी अर्जुन 22, झालावाड़ के कोद निवासी दुलेसिंह 40, गरोठ निवासी तुफानसिंह 28, गरोठ के भीलखेड़ी निवासी जगदीश बंजारा 40 व गणेशपुरा निवासी भरतलाल 24 को चोट आई है। घायलों में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों ने बताया कि वह 16 लोग साथ में थे। सभी महाराष्ट्र्र के कोलहापुरा से गुरुवार को मंदसौर के लिए निकले थे। रतलाम में सरवड़-जमुनिया के समीप वाहन चालक ने ट्रक को ओवरटेक करना चाहा, इस दौरान अचानक से सड़क पर भैंस आ गई, जिससे उनकी गाड़ी टकराकर पलट गई।
Trending
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
