रतलाम ,20जुलाई(खबरबाबा.काम)। शहर को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात पर शुक्रवार शाम पूर्व गृहमंत्री एवं राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। इस मौके पर डालु मोदी बाजार चौराहे पर आतिशबाजी कर एवं मिठाई वितरित कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया गया।
इस मौके पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री एवं वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी ने कहा कि शहर में शुरू होने जा रहे मेडिकल कॉलेज की मांग कोई नई नही है । मेडिकल कॉलेज की मांग के लिये उनके छात्र जीवन से ही संघर्ष चल रहा है । उन्होंने कहा कि यह लड़ाई जनता की लड़ाई थी। जिसके लिये एक महीने तक आंदोलन चला , शहर बन्द किया गया ।श्री कोठारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह जब-जब विधायक रहे, उन्होंने मेडिकल कॉलेज की मांग विधानसभा में उठाई ,लेकिन कांग्रेस सरकार के समय इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया ।जब भाजपा की सरकार आई और शिवराज सिंह जी चौहान मुख्यमंत्री बने तब उन्होंने फिर मेडिकल कॉलेज की मांग उठाई, जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने माना और रतलाम को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी।
मेडिकल कॉलेज को लेकर पूर्व में हुए संघर्ष को याद करते हुए श्री कोठारी ने कांग्रेस नेताओ का नाम लेते हुए कहा कि पूर्व में कांग्रेस नेता खुर्शीद अनवर , स्व. रामेश्वर अग्रवाल जैसे नेताओ का भी सहयोग मिला।स्व. शिव कुमार झालानी ने भी विधान सभा मे प्रश्न उठाया। जनता की यह लड़ाई आज जीत में बदली है ।
मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने पर श्री कोठारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार भी व्यक्त किया । जश्न सभा को महापौर डॉ सुनीता यार्दे , अशोक चौटाला , विष्णु त्रिपाठी , पवन सोमानी सहित नेताओ ने सम्बोधित किया । इस मौके पर डालूमोदी चौराहे पर मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने पर आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की गई ।


Trending
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
