रतलाम,27अप्रैल(खबरबाबा.काम)। रात में मुल्थान के तीन युवक भाटी बडोदिया में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे ,तभी एक ट्रेक्टर चालक ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों ही युवको की मौत हो गई जिससे मुलथान में शोक की लहर छा गई।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसर घटना रात 11.45 बजे की है। मुलथान निवासी छोटू पिता कैलाश उम्र 21 वर्ष, गोलू उर्फ सचिन पिता रमेश निवासी जयसिंह पूरा तथा पंकज पिता रतनलाल निवासी विवेकानंद चौक मुलथान धराड़ के समीप स्थित गांव भाटी बडोदिया में एक शादी समारोह में शामिल होने बाईक से आ रहे थे ,तभी भाटी बडोदिया मुंदडी तिरोहे के समीप सामने से आ रहे एक ट्रेक्टर के चालक ने लापरवाही पूर्वक टे्रक्टर चलाकर बाईक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए और बाईक पर सवार एक युवक ट्रेक्टर के अगले पहिये में जाकर फंस गया। जोरदार भिडंत से क्षेत्र में भारी भीड जमा हो गई ओर तुरतं चिकलिया टोल नाका तथा बिलपांक पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से तीनों युवको को रात में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डयूटी पर तैनात डाक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक ट्रेक्टर खाराखेडी निवासी दुलेचंद का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मृ़तक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए थे। एक ही गांव में तीन लोगो की मौत ने पूरे गांव में शोक की लहर पैदा करदी। बिलपांक थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending
- एसपी अमित कुमार की अनूठी पहल-पुलिस वेलफेयर के तहत पुलिस परिवारों के बच्चों संग देखी देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म ‘बॉर्डर-2’
- नशा मुक्त भारत और समर्थ राष्ट्र के संकल्प के साथ दौड़ा रतलाम, यूथ फॉर रतलाम की ‘नेशन फर्स्ट रन’ में सैकड़ों युवक-युवतियों की सहभागिता
- केंद्रीय बजट 2026: विदेश यात्रा सस्ती, कैंसर की दवाओं पर राहत, लेकिन आयकर में कोई छूट नहीं… जानिए खास बातें
- रतलाम: श्री गुरुतेग बहादुर स्कूल में हुआ फेयरवेल समारोह,सफलता के लिए मेहनत जरूरी-गुरनाम सिंह डंग
- रतलाम: नशामुक्ति का संदेश लेकर कल दौड़ेगा रतलाम, ‘यूथ फॉर रतलाम’ आयोजित करेगा नेशन फर्स्ट रन मैराथन
- रतलाम: महापौर प्रहलाद पटेल ने धोलावाड़ व मोरवानी फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण
- रतलाम: आईपीएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले, उज्जैन रेंज एडीजीपी उमेश जोगा को परिवहन आयुक्त बनाया… राकेश गुप्ता होंगे उज्जैन रेंज के नए एडीजीपी
- रतलाम: फोरलेन पर खड़े ट्रक से टकराई ई-स्कूटी, 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत,हेलमेट निकलकर दूर जा गिरा, कोहरे और लापरवाही ने छीनी जिंदगी
