रतलाम 21 मई 2020/ रतलाम शहर के कोरोना संक्रमित व्यक्ति के निवास क्षेत्र जवाहर नगर में कंटेनमेंट एरिया बनाया गया है।
जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार एपी सेंटर को ध्यान रखते हुए कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करते हुए उसकी सीमा निर्धारित कि गई है जिसका पश्चिम भाग रविंद्रनाथ चतुर्वेदी के मकान से दक्षिण की ओर चलते हुए अमूल दूध डेयरी तक रहेगी। दक्षिण भाग अमूल दूध डेयरी से पूर्व की ओर सड़क पार कर चलते हुए बगीचे तक रहेगा। पूर्वी भाग बगीचे के सहारे चलते हुए बगीचे के पूर्वी कोने तक एवं उत्तरी भाग बगीचे के पूर्वी कोने से सड़क पार करते हुए श्री चिंतामन को शामिल करते हुए पश्चिम में चलते हुए रविंद्रनाथ चतुर्वेदी के मकान तक रहेगा।
कंटेनमेंट क्षेत्र के विभिन्न कार्यों के लिए आठ दलों का गठन भी किया गया है। इनमें जिला सर्विलेंस टीम, कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम, कंटेनमेंट एनफोर्समेंट टीम, एक्टिव सर्विलेंस टीम, सुपरवाइजरी मेडिकल टीम, अतिआवश्यक सामग्री आपूर्ति टीम, काउंसलिंग टीम तथा आईईसी टीम शामिल है।
एक और कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर पहुंचा
रतलाम 21 मई 2020/ गुरुवार को शासकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड- हॉस्पिटल से एक और कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचा। सेजावता का 7 वर्षीय बालक जब हॉस्पिटल से बाहर आया तो मौजूद कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, मेडिकल कॉलेज डीन डॉक्टर संजय दीक्षित तथा पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सेज द्वारा बालक का स्वागत अभिनंदन किया गया। उल्लेखनीय है कि एक अन्य कोरोना मरीज की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है परंतु उसे अभी हॉस्पिटल में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
Trending
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
