रतलाम(खबरबाबा.काम)।स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार सुबह करीब 11:45 बजे उकाला रोड पुलिया पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक किसान की मोटरसाइकिल पर टंगा पौने 8 लाख रुपए से भरा बैग उड़ा लिया ।किसान बाथरूम करने के लिए पुलिया के पास रुका था ,इसी दौरान पीछे से आए बदमाशों ने बैग पर हाथ साफ कर दिया। स्टेशन रोड पुलिस ने किसान की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार बाजना निवासी सुरेंद्र पिता दिलीप सिंह देवड़ा सुबह करीब 9 बजे ससुराल प्रीतमनगर जाने के लिए मोटरसाइकिल पर थैली में सोयाबीन बेचकर आए 7.45 लाख रुपये लेकर निकले थे। श्री देवड़ा ने बताया कि उन्हें प्लाट खरीदने के लिए यह रुपये काका ससुर को प्रीतमनगर में देना थे। इसके लिए वह सुबह बाजना से रावटी बायपास होते हुए रतलाम पहुंचे। रतलाम में वह उकाळा रोड से सालाखेडी की और जा रहे थे।इस दौरान वे उंकाला रोड पुलिया पर लघुशंका के लिए रुके। इसी बीच पीछे से बाइक पर आए दो बदमाश किसान की बाइक पर टंगी रुपयों से भरी थैली लेकर सालाखेड़ी की ओर भाग निकले।
किसान से शोर मचाकर रोकने की कोशिश भी की लेकिन तेज़ रफ़्तार में बदमाश कुछ सेकण्ड्स में रफूचक्कर हो गए। इसके बाद किसान दो बत्ती थाने पंहुचा जहां पुलिस को आपबीती बताई। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी राजेश सहाय, सीएसपी विवेकसिंह चौहान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।किसान ने बाद में स्टेशन रोड थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई ।पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Trending
- रतलाम: करणीसेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर पर एक और FIR, बांछड़ा समाज की शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज
- रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर,अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं…अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र
- रतलाम: नामली में सनसनीखेज वारदात-चचेरी बहनों को बहला-फुसलाकर फैक्ट्री में बंद किया, तीन युवकों ने किया दुष्कर्म,एक पीड़िता नाबालिग,प्रकरण दर्ज
- रतलाम पुलिस की साइबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई,16 ई-एफआईआर दर्ज, 19.58 लाख रुपए रिफंड कराए,18 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बस ट्रक में घुसी, 3 से 4 यात्री घायल,ओवरटेक बना हादसे की वजह… फोरलेन की एक साइड लगा जाम
- रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 का आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ,14 टीमें में ले रही भाग,पेवेलियन में 1500 खेल प्रेमियों के बैठने की व्यवस्था
- रतलाम: गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी-जानिए मौसम से लेकर बोवनी, बाजार, बुवाई, बीमारी, प्राकृतिक आपदा और राजनीति पर क्या दिए संकेत
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई: बस स्टैंड पर 7 हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार
