रतलाम 27 मार्च 2020/ कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश शासन हरसंभव प्रयास कर रही है। हर व्यक्ति को पूरी तरह से लॉक डाउन का पालन करना जरूरी है तभी हम अपने जीवन को बचा सकेंगे। सरकार ने चिकित्सा सुविधा के लिए कोई कमी नहीं रखी है।
उक्त बात जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने सिविल हॉस्पिटल जावरा महिला चिकित्सालय के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिंगनोद, ढोढर एवं जिले की सीमा केंद्र टोल नाका माननखेड़ा व चिकलाना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के दौरान कही। सिविल हॉस्पिटल जावरा में कोरोना संक्रमण की जांच एवं उसके उपचार हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ अनुविभागीय अधिकारी राहुल धोटे, बीएमओ डॉ. पालडीया भी थे। आपने स्पष्ट कहा कि किसी भी चिकित्सा व्यवस्था के लिए धनराशि की कमी नहीं आने दी जाएगी। म प्र शासन ने पूरी तरह से व्यवस्थाएं की है।
यहां आपने चिकित्सा सुविधा एवं उपकरण हेतु अपने पिता व पूर्व सांसद स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायणजी पांडेय की स्मृति में निजी रूप से 51 हजार रु का चेक एसडीएम श्री धोटे को प्रदान किया। इसके पूर्व विधायक डॉ. पांडेय अपने एक माह का वेतन भी मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा कर चुके हैं। विधायक डॉ. पांडेय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिंगनोद पहुंचे जहां उन्होंने अस्थाई रूप से छात्रावास मे बनाए आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में किए जा रहे सेनेटराइज कार्य का भी निरीक्षण किया। बाद में जिले की सीमा टोल नाका माननखेड़ा भी पहुंचे। उसके पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढोढर, कालूखेड़ा, मावता एवं चिकलाना में भी कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
