रतलाम,10अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। शक्ति स्वरूपा मां नवदुर्गा की आराधना के प्रमुख शारदीय नवरात्र पर्व की धूमधाम बुधवार को घटस्थापना के साथ प्रारंभ हुई। शक्ति की भक्ति के लिये तड़के सुबह से भक्त आस्था ह्र्दय स्थल कालिका माता मंदिर पहुंच गए थे । सुबह महिलाओ ने गरबा कर मां की उपासना की । शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की गई । मातारानी के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहा । पर्व को लेकर मां के दरबार में आकर्षक सजावट के साथ विद्युत सज्जा की गई है।
शहर के प्राचीन आस्था स्थल माँ कालिका माता के दरबार मे दर्शन के लिए सुबह से भक्त पहुंच गए थे। इधर शहर में सैकड़ों स्थानों पर गरबा पंडाल भी सजकर तैयार हो गए हैं। बुधवार सुबह से विभिन्न समिति-मंडलों द्वारा गाजे-बाजे के साथ मूर्ति स्थापना के चल समारोह निकालने शुरु हुए । कई श्रद्धालु नौ दिनों तक व्रत-उपवास सहित अन्य आराधना कर मां नवदुर्गा की उपासना करेंगे। कालिका माता मेले का शुभारंभ भी बुधवार शाम को होगा। शहर के प्राचीन श्री कालिका माता मंदिर पर श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा दस दिवसीय शारदीय नवरात्र महोत्सव मनाया जाएगा। घटस्थापना के साथ नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हो गया है।
श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोत्यानी व प्रचार मंत्री पूरणमल अग्रवाल ने बताया कि गरबारास का समय सुबह 4 से 6 बजे और रात 8 से 11 बजे तक रहेगा। इसमें तीन हजार से अधिक महिलाएं, युवतियां व बालिकाएं गरबारास कर मां कालिका की आराधना करेंगी। महाअष्टमी पर प्रातः गरबारास में रंग-गुलाल उड़ाकर रंगारंग गरबारास का आयोजन होगा। 18 अक्टूबर को महानवमी व 19 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। दशहरे पर शाम 7 बजे झांकियों के साथ गरबा ट्रॉली व रामजी की सवारी निकाली जाएगी। इसमें राम, लक्ष्मण और हनुमान रथ पर विराजित रहेंगे। सवारी शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी, जहां अहंकार रूपी रावण के पुतले का दहन कर विजयादशमी मनाई जाएगी।
Previous Articleमतदाता जागरूकता का नारा लेकर निकले दिव्यांगजन
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.