रतलाम(खबरबाबा.काम)। रतलाम एसडीएम बनाए गए अनिल भाना ने बुधवार दोपहर करीब साढे चार बजे कलेक्टोरेट स्थित अपने कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। श्री भाना ने चार्ज लेने के बाद कार्यालयिन व्यवस्थाए देखी और स्टाफ से दायित्वों को पूरा करने के लिए पुरी क्षमता से कार्य करने की बात कही।
ज्ञातव्य है कि कलेक्टर तन्वी सुन्द्रीयाल ने दो दिन पूर्व नए सिरे से प्रशासनिक कार्यविभाजन किया है। जिसमें सैलाना एसडीएम अनिल भाना को शहर एसडीएम बनाया गया है। आदेश के बाद बुधवार को श्री भाना ने कार्यभार ग्रहण किया। इसके पूर्व उन्होने कलेक्टर तन्वी सुन्द्रीयाल, एडीएम डा. कैलाश बुंदैला से मुलाकात की। श्री भाना ने चार्ज लेने के बाद कार्यालयीन स्टाफ से चर्चा की और उनका उत्साहवर्धन करते हुए टीम वर्क द्वारा कार्य करने की बात कही। चार्ज लेने के बाद खबरबाबा.काम से चर्चा करते हुए श्री भाना ने कहा कि आम जनता के काम समय सीमा में पुरे किए जाएगें। शासन की योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य हासील किया जाएगा। कानुन-व्यवस्था, प्रोटोकाल सहित अन्य दायित्नों को निभाने में भी वे कोई कसर नहीं छोड़ेगें। ज्ञातव्य है कि श्री भाना लोकप्रिय प्रशासनिक अधिकारी के रुप में जाने जाते है और आम जनता के लिए भी सहज उपलब्ध रहते है।
Trending
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
