नई दिल्ली, 5अप्रैल2020/देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रतिभा पाटिल से बात की. इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा से भी इस विषय पर चर्चा की. पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्रियों के अलावा नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग पार्टियों के नेताओं से भी चर्चा की. इन नेताओं में सोनिया गांधी, मुलायम सिंह, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, नवीन पटनायक, के चंद्रशेखर राव, स्टालिन और प्रकाश सिंह बादल के नाम शामिल हैं.
देश में कोरोना महामारी पर सरकार की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री अलग-अलग लोगों से लगातार बात कर रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री और अलग-अलग पार्टी के नेताओं से चर्चा की. देश फिलहाल कोरोना वायरस की महामारी से कैसे जूझ रहा है और सरकार की इसके खिलाफ क्या तैयारियां हैं, इस पर चर्चा की गई.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से भी 2 अप्रैल को बात की थी. इस दौरान राज्यों ने केंद्र सरकार से मेडिकल किट, बकाया पैसे के साथ ही आर्थिक मदद की मांग की थी. मुख्यमंत्रियों से बात करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हम कोशिश कर रहे हैं कि राज्य सरकारों से बेहतरीन समन्वय स्थापित किया जा सके, क्योंकि कोरोना की लड़ाई हम सबको मिलकर लड़नी है. केंद्र सरकार हर कदम पर राज्य सरकार का साथ देगी. उन्होंने राज्यों के मेडिकल सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली थी. इसके साथ ही क्वारनटीन सेंटर की हालत की विस्तृत रिपोर्ट ली थी.
बता दें, कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बैठकें कर रहे हैं. शनिवार को उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ लगी अलग-अलग टीमों से बातचीत की. पीएम मोदी ने अस्पताल और आइसोलेशन की क्या सुविधा है इसके बारे में जाना. उन्होंने मेडिकल स्टाफ का पूरा ध्यान रखने का भी निर्देश दिया और कहा कि उनको किसी चीज की कमी नहीं हो. पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने अस्पतालों की उपलब्धता, आइसोलेशन और क्वारनटीन सुविधाओं के साथ-साथ रोग निगरानी, टेस्टिंग और महत्वपूर्ण देखभाल प्रशिक्षण को लेकर तैयारियों की समीक्षा की.
(साभार-आज तक)
फाइल फोटो
Trending
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
