रतलाम, 26 मार्च(खबरबाबा.काम)। नगरीय प्रशासन संचालनालय द्वारा अवैध कॉलोनियों में विकास की रूपरेखा तैयार करने के लिए सोमवार 26 मार्च को भोपाल मुख्यालय पर आयोजित सम्मेलन में सिर्फ रतलाम नगर निगम ने अपना प्रेजेन्टेशन दिया। महापौर श्रीमती सुनिता यार्दे और निगम आयुक्त एस.के.सिंह द्वारा दिए गए प्रेजन्टेशन में अवैधकालोनिया के विकास के मॉडल को सराहा गया।
जानकारी के अनुसार सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, नगरीय प्रशासन मंत्रालय के प्रमुख सचिव सहित अन्य अधिकारी, आयुक्त, कलेक्टर सहित प्रदेश के 16 नगर निगम के महापौर ,निगमायुक्त मौजुद थे। सम्मेलन में निगम महापौर और आयुक्त को अपने नगरिय निकायों की स्थिति के साथ ही अवैद कालोनियों के विकास के लिए अपना प्रेजन्टेशन देना था, जिसमें सिर्फ एकमात्र रतलाम नगर निगम ने प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत किया जिसे सभी ने सराहा।
4 हजार अवैध कालोनियों में होने है कार्य
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 4 हजार से अधिक अवैध कॉलोनी को वैध करने की घोषणा की है। सीएम की घोषणा के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने अवैध कॉलोनी को वैध करने की प्रक्रिया का सरलीकरण कर नए आदेश जारी किए। आदेश प्राप्त होने के बाद निगम प्रशासन ने वार्ड इंजीनियरों से शहरी सीमा की वैध-अवैध कॉलोनी का सर्वे कर रिपोर्ट बनवाई है। इसमें किस कॉलोनी में कौन सी सुविधा की जरूरत है, इस मान से प्रोजेक्ट के साथ सुविधा में खर्च होने वाली राशि का आकलन भी किया गया है। बता दें कि निगम प्रशासन अब सभी अवैध कॉलोनी में सड़क व नाली निर्माण करेगी। एलआईजी व एडब्ल्यूएस मकान निर्माण के आधार पर स्ट्रीट लाइट व पानी की पाइप लाइन के लिए अलग-अलग मान से शुल्क भी लिया जाएगा। रतलाम में भी निगम आयुक्त एस.के.सिंह द्वारा अवैध कालोनियों का सर्वे कराकर पुरा प्रेजेन्टेशन तैयार किया गया है।
प्राक्ल्लन तैयार कर भोपाल भेजा
दूसरे चरण में शहर की 33 अवैध कॉलोनी में विकास कार्यों का प्राक्कलन तैयार कर करीब एक वर्ष पूर्व भोपाल मुख्यालय भेजा जा चुका है। कुछ दिनों पूर्व भोपाल में शहर विधायक चैतन्य काश्यप, महापौर डॉ. सुनीता यार्दे एवं कमिश्नर एसके सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में इन अवैध कॉलोनी में विकास कार्य के लिए 20 करोड़ रुपए स्वीकृत भी किए जा चुके है। सम्मलेन में अवैध कालोनियों में किस तरह और कौन-कौन से विकास कार्य होगें, इसको लेकर भी चर्चा हुई।
Trending
- रतलाम: आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कलेक्टर राजेश बाथम की बड़ी कार्रवाई- एक साथ 33 आरोपी जिला बदर
- रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024-इंटर स्टेट बॉर्डर से लगे जिलों के अधिकारियों की हुई बैठक
- रतलाम: अव्यवस्थाओं की मंडी-किसानों के लिए ना पीने का साफ पानी, न बैठने की उचित व्यवस्था… गंदगी के ढेर, किसानों ने नीलामी कार्य को लेकर भी की शिकायत निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर ने मंडी सचिव के प्रति जताई सख्त नाराजगी
- 10000 दीपों की महाआरती, 21000 लड्डूओं के भोग के साथ राममय भजन संध्या का आयोजन
- रामलला का सूर्य तिलक, अनोखी छटा देख मंत्रमुग्ध और भाव विभोर हुए रामभक्त
- रतलाम: अति आत्मविश्वास में ना रहे कार्यकर्ता और हर बूथ पर 370 मतों की वृद्धि कर भाजपा को प्रचण्ड जीत दिलाएं – उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,रतलाम शहर विधानसभा प्रमुख कार्यकर्ता बैठक संपन्न
- रतलाम: श्रावक जीवन का उद्देश्य मोक्ष प्राप्ति होना चाहिए: मुमुक्षु संयम पालरेचा, डोशी परिवार द्वारा अनुमोदना एवं बहुमान समारोह का आयोजन
- रतलाम: महाआरती में प्रभु श्रीराम को लगेगा 21000 लड्डूओं का भोग- श्रीराम नवमी पर भक्तिमय भजन संध्या के साथ 10 हजार दीपों से होगी महाआरती,मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक, कहा- शहर में हर्षोल्लास से मनाए श्रीराम नवमी पर्व