रतलाम,11मई(खबरबाबा.काम)। उज्जैन संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिले के आलोट में शनिवार दोपहर को कांग्रेस की जनसभा के दौरान भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद में लाठियां चली और पथराव भी हुआ। इस मामले में दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आलोट के विक्रम क्लब मैदान पर सुबह साढे दस बजे कांग्रेस द्वारा स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिध्दू की सभा आयोजित की गई थी। सिध्दू को देखने आए लोग करीब दो ढाई घंटे तक इंतजार करते रहे,लेकिन बाद में पता चला कि सिध्दू का कार्यक्रम निरस्त हो गया है।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान सभास्थल पर झंडे लेकर पंहुचे कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीडंत हो गई। इसके बाद पथराव भी हुआ। विवाद के बाद पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को पकड कर थाने ले गई।
इस मामले में दोनो ही पार्टियों के नेताओं के अलग अलग कथन है। कांग्रेस नेता जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी का कहना है कि भाजपा के लोग हाथों में काले झंडे लेकर सभा के बीच में चले आए और नारेबाजी करने लगे। अगर उन्हे विरोध प्रदर्शन करना था,तो रास्ते में कहीं कर सकते थे,लेकिन सभास्थल पर पंहुचकर नारेबाजी करने से कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होने भाजपाईयों को वहां से खदेड दिया। सोंलकी के मुताबिक पुलिस उनके विरुध्द कार्यवाही कर रही है। विधायक मनोज चावला के मुताबिक भाजपा नेताओ की हरकत के कारण कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए।
इसके विपरित भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रहलाद सिंह परिहार ने कहा कि सभास्थल के समीप ही भाजपा नेता जनपद अध्यक्ष कालूसिंह परिहार की दुकान है,जहां कुछ भाजपा कार्यकर्ता बैठे थे। अचानक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वहां पंहुचकर बेवजह भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाठियों से भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की और बाद में कालूसिंह परिहार की दुकान पर पथराव भी किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले में भाजपा के राहूल कुंवाडियां,मुकेश दवे,अर्जुनसिंह सिसौदिया समेत करीब एक दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए।
Trending
- रतलाम: अभ्यास में NEET की तैयारी कर रहे विद्यार्थीयों ने 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में मारी बाजी
- रतलाम: नाहर कान्वेंट हा. से. स्कूल का जिला स्तर पर प्राविण्य सूची में द्वितीय स्थान
- रतलाम: टोल बूथ पर किन्नरों की वसूली का मामला-हंगामा करने वाले 9 किन्नरों को भेजा गया जेल
- रतलाम: कलेक्टर राजेश बाथम ने लोकसभा निर्वाचन तैयारी की समीक्षा की
- रतलाम: एसपी राहुल लोढा की बड़ी कार्रवाई: अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 92 बदमाशों का जिलाबदर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया
- JPL 2024 : रतलाम रॉयल्स बनी झूलेलाल प्रीमियर लीग के 5वें सीजन की विजेता,संत कंवरराम युवा मंच द्वारा आयोजित क्रिकेट स्पर्धा का समारोहपूर्वक हुआ समापन
- रतलाम: श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में 51 हजार हनुमान चालीसा का पाठ, वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज,जगह-जगह मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन और महाप्रसादी
- रतलाम: कलेक्टर राजेश बाथम एवं एसपी राहुल लोढा ने बांसवाड़ा एवं चित्तौड़गढ़ जिलो से लगी सीमा पर चेक पोस्ट निरीक्षण किया