रतलाम,19सितम्बर/ भारतीय जनता पार्टी जिले भर मे विभिन्न स्थानों पर प्रदेश के किसानों,व्यापारियों,मजदूरों, बिगड़ी कानून व्यवस्था जैसे जनता से जुडे़ मुद्दों को लेकर विभिन्न स्थानों पर अपने नेताओं के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ता 20 सितम्बर शुक्रवार प्रातः 11 बजे जन आदोंलन करेगे ।
आरोप लगाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कहा कि प्रदेश मे अतिवृष्टि के चलते किसानों की फसले बर्बाद हो गई लेकिन किसानों की सुध लेने की फुर्सत प्रदेश की कांग्रेस सरकार को नही है। अतिवृष्टि के कारण कई गांव डुब मे आ गयें है। किसानों की फसले तो बर्बाद हो ही चुकी है किसानों के आशियानें एवं जीवन गुजारने के आवश्यक साधन भी भारी बारिश की भेंट चढ़ गये है। परिणाम स्वरूप प्रदेश का किसान परिवार सहित भूखों मरने की स्थिती मे आ गया है।
श्री लुनेरा ने प्रदेश सरकार पर आरोंप लगाते हुए कहा कि प्रदेश का व्यापारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन रसातल की और जा रही है। हत्याओं, बलात्कारों और लुटपाट की घटनाओं मे निरंतर वृद्धि हो रही है। प्रदेश की महिलायें खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी है। बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करने वाली प्रदेश सरकार के राज मे युवाओं को ना रोजगार मिल रहा है और ना ही बेरोजगारी भत्ता। प्रदेश का युवा आंदोलित है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रदेश के किसानों,मजदूरों,व्यापारियों और युवाओं की ज्वलंत समस्याओं तथा प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था की जिम्मेदार विपक्ष के नाते अनदेखी नही कर सकती और इसीलिए भाजपा ने जिले भर मे जन आंदोलन के माध्यम से प्रदेश सरकार को जगाने और चेतावनी देने का निर्णय किया है।
प्रेस को उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि भाजपा शहर सहित जावरा,आलोट एवं सैलाना मे 20 सितम्बर शुक्रवार प्रातः 11 बजे अपने नेताओं के नेतृत्व मे जन आंदोलन करने जा रही है। रतलाम शहर एवं रतलाम ग्रामीण के कार्यकर्ता गीता मंदिर चोराहे पर एकत्रित होकर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और भाजपा जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोटिया, शहर विधायक चेतन्य काश्यप एवं रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना के नेतृत्व मे एसडीएम कार्यालय पर जूलूस के रूप मे पहुंचेगे जहां एसडीएम को ज्ञापन दिया जायेगा। सैलाना मे भाजपा आंदोलन का नेतृत्व स्वयं जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा तथा आलोट मे आंदोलन का नेतृत्व आलोट के पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत एवं जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय को सौंपी गई है।
पूर्व विधायक हिम्मत कोठारी, श्रीमति संगीता चारेल, जितेन्द्र गेहलोत, अशोक सांखला, मथुरालाल डामर, धुलजी चैधरी, रधुनाथ सिंह आंजना, नारायण मईड़ा पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, ईश्वरलाल पाटीदार, बजरंग पुरोहित, कानसिंह चैहान, प्रकाश मेहरा जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, रमेश मालवीय ने आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
Trending
- रतलाम: रॉयल कॉलेज में संम्पन्न हुआ मेगा कैंपस ड्राइव,स्टूडेंट्स को अपने अध्ययन काल मे ही रोज़गार उपलब्ध कराने का प्रयास
- रतलाम एसपी राहुल लोढा ने दिया बड़ा संदेश- सामाजिक कुरुति पर पुलिस का प्रहार- बेटी पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाने वाले पिता सहित तीन पंचों के खिलाफ प्रकरण दर्ज, बांछड़ा डेरों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाएगी पुलिस
- रतलाम: मेडिकल कॉलेज की हालात देख कमिश्नर भी हुए हैरान, अव्यवस्था पर जताई नाराजगी,कई जगह फर्श टूटे मिले
- रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल)2024-खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री चेतन्य काश्यप,कहा- ठाकरे ट्रॉफी से पहले से जुड़ा हूं। आज दूधिया रोशनी में होगा फाइनल
- रतलाम: रंगपंचमी को लेकर एसपी राहुल लोढा ने जारी किया वीडियो संदेश, असामाजिक तत्वों को दी सख्त हिदायत
- रतलाम: कांग्रेस विधायक की अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने दिया ज्ञापन,प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की मांग
- मंदसौर: थाना नई आबादी द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्कर और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद
- रतलाम पुलिस की रडार पर आपराधिक गैंग, जिले में सक्रिय हुई एक गैंग की पुलिस ने तोड़ी कमर, सरगनाओं पर कार्रवाई-भेजा जेल