रतलाम-जावरा,6नवम्बर(खबरबाबा.काम)। अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारने सेेे घायल हुए जावरा के मंडी व्यापारी भंवरलाल मोदी की बीती रात मौत हो गई । घटना को लेेेकर बुधवार को जावरा में आक्रोश उबला और आज दोनो मंडियों में व्यापारियों ने बंद रखा। इसके साथ ही पुलिस से मांग की जा रही है कि मंडी व्यापारियों को सुरक्षा दी जाए ओर यह पता लगाया जाए कि मोदी पर गोली किसने चलाई।
विगत 2 नंबवर की रात करीब पोने नो बजे अरनियापीथा मंडी से जावरा आ रहे मंडी व्यापारी सोमवारिया निवासी भंवरलाल मोदी को गोली चलाते हुए घायल कर दिया था, लेकिन पुलिस अस्पताल में गोली चालन को लेकर शंका जताती रही और व्यापारी के हादसे से घायल होने की बात करती रही। हालांकि शुरूआती जांच में डाक्टर घनश्याम पाटीदार ने यह अंदेशा जता दिया था कि गन शाट का निशान है, लेकिन पुलिस को भरोसा नही हुआ। इस बीच घायल व्यापारी को पहले रतलाम ओर फिर इंदोर के मेदांता हास्पीटल में भर्ती कराया गया, लेकिन इन सबके बीच 36 घंटे बीत जाने से व्यापारी के शरीर में गोली ने संक्रमण फैला दिया। बाद में करीब 4 घंटे के आपरेशन के बाद उनके शरीर से गोली तो निकाल ली गई, लेकिन उन्हे खतरे से बाहर निकालने के लिए डाक्टर कोशिश करते रहे ,लेकिन डाक्टर पूरी कोशिश करने के बाद भी उन्हे बचा नही पाए ओर रात में लगभग मृत अवस्था में ही वेंटिलेटर पर उन्हे जावरा भेज दिया। यहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। व्यापारी की इस तरह से मौत पर मंडी व्यापारियों का आक्रोश उबल पड़ा है। व्यापारियों की मांग है कि मंडी व्यापारियों को सुरक्षा दी जाए ओर इसके साथ ही यह पता लगाया जाए कि मोदी को गोली किसने मारी। मंडी व्यापारी संगठन अध्यक्ष पवन पाटनी, काटजू मंडी व्यापारी संघ के सचिव अजीत चत्तर ने बताया कि मंडी व्यापारियों की सुरक्षा की मांग के साथ बुधवार को जावरा की लहसुन मंडी ओर अरनियापीथा की अनाज मंडी को बंद रखा गया है। इधर पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर व्यापारी पर हमले ओर हमलावर का पता लगा रही है। व्यापारियों ने इस मामले को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।