रतलाम 4 दिसंबर 2019/ रतलाम जिले में अतिवृष्टि से खरीफ फसलों की नुकसानी एवं फलन से पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र के अतिवृष्टि प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरण का सिलसिला आरंभ कर दिया गया है । रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में अब तक करीब 2 करोड़ रुपए की राशि खातों में जा चुकी है । अभी किसान के कुल नुकसान स्वीकृत राशि की 25 प्रतिशत बैंक खाते में डाली जा रही है, इसके बाद शेष राशि भी किसान के बैंक खाते में जमा की जाएगी।
अनुविभागीय अधिकारी रतलाम ग्रामीण श्री प्रवीण फुलपगारे ने बताया कि रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में अतिवृष्टि एवं फलन से प्रभावित खरीफ फसलों की नुकसानी में करीब 53 करोड़ रुपए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है । अभी इस राशि की 25 प्रतिशत राशि कीसानों के खातों में डाली जा रही है । जानकारी में बताया गया है कि ग्राम भारोडा के 10 किसानों को कुल 6 लाख 92 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है । ग्राम करौलीखुर्द के 2 किसानों को 1 लाख 3 हजार 600 रूपए, ग्राम गोधना के 8 किसानों को 4 लाख 56 हजार 280 रूपए, ग्राम घटवार के एक कृषक को 57 हजार 120 रूपए, ग्राम बड़ौदा के सात किसानों को 4 लाख 77 हजार 999 रूपए, ग्राम करौलीकला के 3 किसानों को 2 लाख 26 हजार 556 रूपए, ग्राम नयापुरा के 3 किसानों को 2 लाख 4 हजार रूपए, ग्राम दिवेल के 2 किसानों को 1लाख 8 हजार 528 रूपए, ग्राम खेड़ी के 3 किसानों को 1 लाख 61 हजार 840 रुपए, ग्राम मलवासा के 8 किसानों को 5 लाख 3 हजार 880 रूपए, ग्राम नायन के 5 किसानों को 2 लाख 85 हजार 913 रूपए, ग्राम मोरदा के 9 किसानों को 5 लाख 48 हजार 828 रूपए, ग्राम चंदोलिया के 10 किसानों को 7 लाख 80 हजार रूपए, ग्राम सिंगतखेड़ी के एक किसान को 54 हजार 604 रुपए, ग्राम मेवासा के 3 किसानों को 1 लाख 90 हजार 240 रूपए, ग्राम रघुनाथगढ़ के 5 किसानों को 3 लाख 55 हजार 200 रूपए, ग्राम सीखेड़ी के 2 किसानों को 1लाख 9 हजार 956 रूपए, ग्राम हेमती के 2 किसानों को 1 लाख 37 हजार 764 रूपए, ग्राम सिमलावदाखुर्द के 4 किसानों को 51 हजार 748 रूपए, ग्राम नौगांवाकला के 19 किसानों को 13 लाख 21 हजार 716 रूपए, ग्राम बड़ोदिया के एक किसान को 66 हजार रूपए, ग्राम सुराणा के 4 किसानों को 53 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं ।
इसी प्रकार ग्राम झारखेड़ी के 6 किसानों को 4 लाख 61 हजार 156 रूपए, ग्राम जमुनिया के 5 किसानों को 3 लाख 80 हजार 460 रूपए, ग्राम सूजलाना के 9 किसानों को 5 लाख 54 हजार 336 रूपए, ग्राम मऊ के 2 किसानों को 1 लाख 40 हजार 148 रूपए, ग्राम चिकली के एक किसान को 60 हजार 928 रूपए, ग्राम नलकुई के एक किसान को 53 हजार 700 रुपए, ग्राम अमलेठी के 2 किसानों को 1 लाख 9 हजार 888 रुपए, ग्राम सरवर के 9 किसानों को 5 लाख 23 हजार 120 रूपए, ग्राम सिमलावदा के 4 किसानों को 3 लाख 20 हजार 600 रूपए, ग्राम जलोद के 2 किसानों को 1 लाख 83 हजार रूपए, ग्राम रत्तागढ़खेड़ा के 11 किसानों को 7 लाख 39 हजार रूपए, ग्राम प्रीतमनगर के 19 किसानों को 14 लाख 38 हजार रूपए, ग्राम नौगांव जागीर के 12 किसानों को 8 लाख 66 हजार रूपए, रेन के 2 किसानों को 1 लाख 6 हजार 454 रूपए, ग्राम भीलखेड़ी के एक किसान को 51 हजार 748 रूपए, ग्राम बदनारा के 3 किसानों को 1 लाख 61 हजार 700 रूपए, ग्राम लटिया के एक किसान को 62 हजार 492 रूपए, ग्राम दंतोड़िया के 4 किसानों को 2 लाख 36 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है । श्री फुलपगारे ने बताया कि रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को कुल स्वीकृत राशि की 25 प्रतिशत राशि के रूप में करीब 13 करोड रुपए की राशि किसानों के बैंक खातों में डाली जा रही है।