भोपाल,7जनवरी2020/ प्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की सुगबुगाहट है। मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर सकते है,जिसमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर और कई जिलों के पुलिस अधिकारी बदले जा सकते हैं।
प्रशासनिक सूत्रों की माने तो मुख्य सचिव एसआर मोहंती 31 मार्च को रिटायर्ड होने से पहले प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करने के पक्ष में है। एक दर्जन विभागों के सचिव भी बदले जा सकते है। हाल ही में सचिव एवं प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति होने वाले अधिकारियों को भी नई पदस्थापना मिलना है।
इंदौर को पहली महिला कलेक्टर मिलने की चर्चाएं
प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि संभावित फेरबदल में इंदौर को पहली महिला कलेक्टर मिल सकती है। वर्तमान कलेक्टर लोकेश जाटव सचिव पद पर पदोन्नत हो गए हैं। जल्द ही उनका तबादला हो सकता है। फेरबदल में एक दर्जन जिलों के कलेक्टरों को भी बदला जा सकता है। इधर पुलिस महकमें में भी बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है ,जिसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक, डीआईजी और आईजी प्रभावित हो सकते हैं ।हाल ही में हुई पदोन्नति के बाद कई अधिकारियों को नई पदस्थापना भी मिलना बाकी है।
Trending
- रतलाम: कल 21 अप्रैल को मनेगा भगवान महावीर का 2623 वां जन्म कल्याणक महोत्सव,चौमुखी पुल से निकलेगा चल समारोह, जैन स्कूल में होगी धर्मसभा,सकल जैन श्रीसंघ द्वारा नवकार मंत्र आराधको का स्वामी वात्सल्य आयोजित
- रतलाम: इंग्लिश कोचिंग संचालक के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज, जेल में बंद है आरोपी
- रतलाम: गोरखा समाज ने हिंदू नव वर्ष और चैत्र दशाई पर मिलन समारोह रखा…
- रतलाम: आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कलेक्टर राजेश बाथम की बड़ी कार्रवाई- एक साथ 33 आरोपी जिला बदर
- रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024-इंटर स्टेट बॉर्डर से लगे जिलों के अधिकारियों की हुई बैठक
- रतलाम: अव्यवस्थाओं की मंडी-किसानों के लिए ना पीने का साफ पानी, न बैठने की उचित व्यवस्था… गंदगी के ढेर, किसानों ने नीलामी कार्य को लेकर भी की शिकायत निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर ने मंडी सचिव के प्रति जताई सख्त नाराजगी
- 10000 दीपों की महाआरती, 21000 लड्डूओं के भोग के साथ राममय भजन संध्या का आयोजन
- रामलला का सूर्य तिलक, अनोखी छटा देख मंत्रमुग्ध और भाव विभोर हुए रामभक्त