रतलाम,11दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। जिलें की पांच विधानसभा सीटो पर तीन पर भाजपा एवं दो पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया। गत चुनाव में पांचो सीटे भाजपा ने जीती थी । सबसे ज्यादा रोमांचक मुकाबला जावरा विधानसभा सीट पर हुआ, जहां अंतिम समय तक सस्पेंस बरकरार रहा।
रतलाम शहर से भाजपा के चैतन्य काश्यप ने दूसरी बार चुनाव जीतते हुए 43426 वोटो के अंतर से कांग्रेस की प्रेमलता दवे को हराया। यहां शुरू से ही भाजपा को बढ़त मिली।
सैलाना में कांग्रेस ने अपनी परम्परागत सीट को भाजपा से छिनते हुए जीत दर्ज की । सैलाना में पूर्व मंत्री एवं स्व. प्रभुदयाल गेहलोत के पुत्र एवं हर्षविजय गेहलोत (गुड्डू ) ने भाजपा के नारायण मईड़ा को 27893 मतों से पराजित किया । आलोट में भाजपा के केन्द्रीय मंत्री थावरचन्द्र गेहलोत के पुत्र एवं वर्तमान विधायक जितेन्द्र गेहलोत चुनाव हार गए । कांग्रेस के मनोज चावला ने उन्हे 5448 मतो से हराया। रतलाम ग्रामीण से भाजपा के दिलीप मकवाना ने कांग्रेस के थावर भूरिया को 5605 मतों से पराजित किया। जावरा में अंतिम समय तक भाजपा कांग्रेस में कांटे की टक्कर चलती रही यंहा नजदीकी मुकाबले में भाजपा के डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने पूर्व मंत्री स्व. महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा के छोटे भाई केके सिंह कालूखेड़ा को 757 वोटो से हराया । जावरा में निर्दलीय के कारण चतुष्कोणीय मुकाबला था ।
रतलाम ने प्रदेश में किया टॉप
प्रदेश का सबसे पहला पूर्ण परिणाम रतलाम ग्रामीण सीट पर आया। दोपहर 2.45 बजे ही मतगणना टीम ने सभी राउंड और डाक मतपत्रों की गिनती पूरी करते हुए भाजपा प्रत्याशी दिलीप मकवाना को विजयी घोषित कर दिया। दिलीप मकवाना ने करीब साढे पांच हजार मतों से विजय हासिल की। टीम दोपहर 4 बजे तक उन्हें कार्रवाई पूरी करते जीत का प्रमाणपत्र भी दे दिया। पूरे प्रदेश में सबसे तेज कार्य करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के सीईओ कांता राव ने रतलाम की प्रशंसा भी की।
ऐसे रहा अंतिम परिणाम
आलोट
अभ्यर्थी. दल का नाम मत
मनोज चांवला. कांग्रेस 80821
जितेन्द्र गेहलोत. भाजपा. 75373
मुकेश पांचोला. बसपा. 1687
विनोद कटारिया. बसपा. 1565
सूनिल कल्याणें. शिवसेना. 1174
पुर्णिमा चौहान. आप. 485
नोटा. नोटा. 2450
रतलाम शहर
अभ्यर्थी. दल का नाम. मत
चैतन्य काश्यप. भाजपा. 91986
प्रेमलता दवे. कांग्रेस 48551
हेमंत मेहता सपाक्स. 1156
शंकरलाल. बसपा. 708
राधेश्याम मेहता. आप. 236
जहीरुद्दीन आल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस. 164
विजयसिंह यादव स्वर्णिम भारत इंकलाब पार्टी 157
नोटा. नोटा. 1529
सैलाना
अभ्यर्थी. दल का नाम. मत
हर्षविजय गेहलोत. कांग्रेस 70807
नारायण मईड़ा. भाजपा. 42724
कमलेश्वर डोडियार. निर्दलीय. 18280
विजय हारी. लोजद. 11485
कालूसिंह भाभर. शिवसेना. 2629
पवन चरपोटा. निर्दलीय. 2393
सूरज भाभर. निर्दलीय. 1495
जालमसिंह निनामा. बसपा. 1480
ध्यानवीर डामोर. ट्राईबल पार्टी. 1292
विजय वसूनिया आल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस 981
जगदीश मकवाना. बहुजन मुक्ति पार्टी. 787
पवनसिंह डोडियार. आप. 729
नोटा. नोटा. 3340
रतलाम ग्रामीण
अभ्यर्थी. दल का नाम. प्राप्त मत
दिलीप कुमार मकवाना. भाजपा. 79806
थावरलाल भूरिया. कांग्रेस. 74201
कालूराम मकवाना. बसपा. 2149
कैलाश डामर. शिवसेना. 1341
पप्पुलाल चरपोटा ऑल इण्डिया हिन्दुस्तान कॉग्रेस 1101
कैलाशचंद्र निनामा भारतीय जन जागरुक पार्टी. 975
नोटा. नोटा. 2320
जावरा
अभ्यर्थी. दल का नाम. प्राप्त मत
डॉ राजेंद्र पाण्डेय. भाजपा. 63803
केकेसिंह कालूखेड़ा. कांग्रेस. 63171
श्यामबिहारी पटेल. निर्दलीय. 23347
डॉहमीरसिंह राठौर. निर्दलीय. 16498
रघुनाथ परिहार. बसद. 3278
जाकिर हुसैन. आप. 1218
भंवरसिंह झाला. बसपा. 872
प्रकाश सोलंकी शिवसेना. 556
बसंतीलाल गायरी ऑल इण्डिया हिन्दुस्तान कॉग्रेस 384
नोटा. नोटा. 1499