रतलाम,6जनवरी(खबरबाबा.काम)। 8 जनवरी को सीएए के समर्थन में निकलने वाली रैली की अनुमति को लेकर सोमवार को भाजपा के तीन विधायकों एवं जिलाध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ डेढ़ घंटे से अधिक बंद कमरे में चर्चा की ।
एसपी कार्यालय में दोपहर को विधायक चैतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना , भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, विरेन्द्र वांफगांवकर ,माधव काकानी आदि पहुंचे । डेढ़ घंटे तक चर्चा के बाद भी प्रशासन के साथ कोई सहमति नही बन पाई। प्रशासन ने 144 का हवाला दिया तो भाजपा नेताओ ने कहा ये जनता की रैली है।
डेढ़ घंटे की बैठक के बाद कोई नतीजा सामने नही आया , इसके बाद भाजपा विधायक चैतन्य काश्यप ने मीडिया से चर्चा में कहा मौन जुलुस निर्धारित जगह से निकलेगा एवं इसकी अनुमति के लिए प्रशासन को आवेदन दिया जाएगा। काश्यप ने कहा बैठक में प्रशासन को रैली के स्वरूप एवं रूट की जानकारी दी गई है। एसपी गौरव तिवारी ने कहा रैली की अनुमति को लेकर अभी कोई आवेदन नहीं दिया गया है, जो जनप्रतिनिधि मिलने आए थे ,उन्हे धारा 144 लागू होने के चलते नियमों एवं कानून की जानकारी दी गई है। इधर एडीएम जमुना भीड़े ने रैली को लेकर भाजपा नेताओ से बैठक में रूट की जानकारी देने की बात कही ,साथ ही कहा कि धारा 144 के कारण अनुमति देना संभव नही है।
परिस्थितियों को देख कर होगा निर्णय
विधायको के साथ बैठक हुई है। उनकी क्या योजना है, रैली का क्या रूट रहेगा, इस पर चर्चा हुई है। अभी अनुमति को लेकर कोई आवेदन नहीं आया है। जिले में धारा 144 लगी हुई है। अनुमति देना संभव नही है ,आवेदन आने पर परिस्थिति देखकर निर्णय लिया जाएगा।
–जमुना भीड़े , एडीएम
———
ये जनता की रैली है
ये जनता की रैली है। प्रशासन के कहनें पर अनुमति के लिए आवदेन दिलवाएगें । मौन रैली का रूट प्रशासन को बता दिया गया है। दो किलोमीटर की रैली देश के नागरिको द्वारा देशहित के कानून के समर्थन में निकाली जा रही है। इसमें भाजपा विधायक भी नागरिक के नाते शामिल होगें।
–चैतन्य काश्यप , शहर विधायक
———–
कानून के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
रैली को लेकर कोई आवेदन नही आया है। धारा 144 लगी हुई है। जनप्रतिनिधि मिलने आए थे ,उन्हे नियमों एवं कानून की जानकारी दी गई है। कानून का उल्ंलघन होता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-गौरव तिवारी, एसपी
Trending
- रामलला का सूर्य तिलक, अनोखी छटा देख मंत्रमुग्ध और भाव विभोर हुए रामभक्त
- रतलाम: अति आत्मविश्वास में ना रहे कार्यकर्ता और हर बूथ पर 370 मतों की वृद्धि कर भाजपा को प्रचण्ड जीत दिलाएं – उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,रतलाम शहर विधानसभा प्रमुख कार्यकर्ता बैठक संपन्न
- रतलाम: श्रावक जीवन का उद्देश्य मोक्ष प्राप्ति होना चाहिए: मुमुक्षु संयम पालरेचा, डोशी परिवार द्वारा अनुमोदना एवं बहुमान समारोह का आयोजन
- रतलाम: महाआरती में प्रभु श्रीराम को लगेगा 21000 लड्डूओं का भोग- श्रीराम नवमी पर भक्तिमय भजन संध्या के साथ 10 हजार दीपों से होगी महाआरती,मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक, कहा- शहर में हर्षोल्लास से मनाए श्रीराम नवमी पर्व
- रतलाम: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने मनाया विजोयत्सव 2024-NEET 2023 में चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को किया सम्मानित
- रतलाम: रील बनाने के दौरान विवाद, बारात में आए व्यक्ति ने चाकू मारा, युवक की मौत
- रतलाम: वर्ष 1956-57 में दर्ज शासकीय भूमि को लेकर कलेक्टर ने की रिपोर्ट तलब, इन भूमियों के स्वीकृत और अस्वीकृत नामांतरण की भी जानकारी मांगी
- रतलाम: महाराजा श्री रतन सिंहजी बलिदान दिवस समारोह कल, नगर निगम तिराहे पर होगा आयोजन