नई दिल्ली,14सितम्बर(खबरबाबा.काम)।आज 14 सितम्बर को देश मेंं हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। अंग्रेजी के बढ़ते चलन और हिंदी भाषा की हो रही अनदेखी को देखते हुए देश में सबसे पहले 14 सितंबर, 1949 के दिन हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था। इसके बाद से ही हर साल हिंदी दिवस को पूरे देश में मनाने का फैसला किया गया।
हिंदी से जुड़ी कुछ रोचक बातें –
1. 14 सितंबर, 1949 को राजभाषा का दर्जा मिलने के बाद 1953 से पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जाने लगा।
2. हिंदी भाषा के प्रचार के लिए नागपुर में 10 जनवरी 1975 को विश्व हिंदी सम्मेलन रखा गया था. इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
3. हिंदी की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज दुनिया में हिंदी चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बन चुकी है। दुनिया भर में हिंदी बोलने वालों की संख्या करीब 75-80 करोड़ है।
4. भारत में करीब 77 प्रतिशत लोग हिंदी लिखते, पढ़ते, बोलते और समझते हैं।
5. हिन्दी के प्रति दुनिया की बढ़ती चाहत का एक नमूना यही है कि आज विश्व के करीब 176 विश्वविद्यालयों में हिंदी एक विषय के तौर पर पढ़ाई जाती है।
6. हिंदी के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि को देखते हुए साल 2006 के बाद से ही पूरी दुनिया में 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा।
7. भारत के अलावा नेपाल, मॉरिशस, फिजी, सूरीनाम, यूगांडा, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और कनाडा जैसे तमाम देशों में हिंदी बोलने वालों की संख्या अच्छी-खासी है। इसके आलावा इंग्लैंड, अमेरिका, मध्य एशिया में भी इस भाषा को बोलने और समझने वाले अच्छे-खासे लोग हैं।
8. हिंदी का नाम फारसी भाषा के ‘हिंद’ शब्द से निकला है. जिसका अर्थ ‘सिंधु नदी की भूमि’ है।
9. हिंदी भाषा की बढ़ती महत्ता को इस बात से समझा जा सकता है कि ‘अच्छा’, ‘बड़ा दिन’, ‘बच्चा’, ‘सूर्य नमस्कार’ जैसे तमाम हिंदी शब्दों को ऑक्सफर्ड डिक्शनरी में शामिल कर लिया गया है।
10. फ़िजी एक ऐसा द्वीप देश है जहां हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। जिसके चलते इन्हें फ़िजियन हिन्दी या फ़िजियन हिन्दुस्तानी भी कहा जाता है।
Trending
- रतलाम: एसपी राहुल लोढा की बड़ी कार्रवाई: अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 92 बदमाशों का जिलाबदर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया
- JPL 2024 : रतलाम रॉयल्स बनी झूलेलाल प्रीमियर लीग के 5वें सीजन की विजेता,संत कंवरराम युवा मंच द्वारा आयोजित क्रिकेट स्पर्धा का समारोहपूर्वक हुआ समापन
- रतलाम: श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में 51 हजार हनुमान चालीसा का पाठ, वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज,जगह-जगह मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन और महाप्रसादी
- रतलाम: कलेक्टर राजेश बाथम एवं एसपी राहुल लोढा ने बांसवाड़ा एवं चित्तौड़गढ़ जिलो से लगी सीमा पर चेक पोस्ट निरीक्षण किया
- रतलाम: आचार्य श्री रामलालजी म.सा. की 72 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में निकली प्रभात फेरी, हुए धार्मिक आयोजन
- रतलाम: श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में धूमधाम से मनेगा श्री हनुमान जन्मोत्सव,पांच दिवसीय आयोजन
- रतलाम: भगवान महावीर स्वामी के 2623 वे जन्म कल्याणक पर निकला चल समारोह, चहुंऔर जय महावीर की गूंज, धर्मसभा हुई
- रतलाम: रामेश जयंती पर कल निकलेगी प्रभात फेरी ,होंगे कई धार्मिक आयोजन