रतलाम। शहर के ख्यात स्कूल सेंट जोसेफ के 57 शिक्षकों को सिंगापुर घुमाने का प्रलोभन देकर भोपाल की एक टूर एजेंसी के संचालक ने 15 लाख 34 हजार रूपए की ठगी कर ली है। एजेंसी को भुगतान करने के बाद जब काफी समय तक उसके संचालक से संपर्क नहीं हुआ तब सेंट जोसेफ के शिक्षकों को ठगी का एहसास हुआ, मंगलवार को इस मामले में स्टेशन रोड थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिस एजेंसी ने रतलाम के शिक्षकों को ठगा है, उसके संचालक पर भोपाल में पहले से धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है।
स्टेशन रोड थाने पर मंगलवार को सेंट जोसेफ स्कूल के शिक्षक रणजीत सिंह सिसोदिया ने भोपाल की स्टाप एल्बम टूर पैकेज कंपनी के संचालक आशुतोष ओमप्रकाश श्रीवास्तव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस स्कूल की 3 सिस्टर, 43 महिला शिक्षिका और 11 पुरूष शिक्षकों ने सिंगापुर टूर प्लान किया था। एजेंसी से संपर्क करने पर उसके संचालक आशुतोष ने प्रति शिक्षक 31 हजार रूपए रकम बताई थी। सभी के मिलाकर कुल 15 लाख 34 हजार रूपए की रकम अलग-अलग तारीखों पर नगद और बैंक खाते के जरिए कंपनी को दी गई। रूपए देने के बाद से ही आशुतोष का मोबाइल नंबर और उसकी कंपनी का लैंड लाइन नंबर दोनों ही बंद है। ठगाए शिक्षकों ने भोपाल में पूछताछ की तो पता चला कि आशुतोष के खिलाफ भोपाल के हबीबगंज थाने में मई माह में इसी तरह की 2 लाख रूपए की ठगी का एक मामला पहले से दर्ज है और वह फरार है।
Trending
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
