पाकिस्तान के लाहौर में बड़ा धमाका हुआ है। धामाके में अब तक 26 लोगों के मारे जाने की खबर है। 57 लोग जख्मी हुए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, शहर के अरफा करीम आईटी टॉवर के करीब धमाका हुआ है। इसे आत्मघाती हमला बताया जा रहा है।
मरने वालों में 9 दंगा-रोधी पुलिसकर्मी भी बताए गए हैं। मौके पर राहत टीमें पहुंच गई हैं और आसपास के अस्पतालों में आपातकालीन प्रबंध किये गये हैं। विस्फोट किस वजह से हुआ, अभी तक यह पता नहीं चल सका है। जिस इलाके में धमाका हुआ है, वहां से थोड़ी ही दूर पर पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ का आवास भी है।
लाहौर पुलिस के एक रिटायर्ड अधिकारी ने बताया है कि यह हमला पुलिस को निशाना बनाकर किया गया है। उन्होंने इसके आत्मघाती हमला होने की भी पुष्टि की है। रेस्क्यू 1122 के मुताबिक इस ब्लास्ट में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
यह हमला तब हुआ जब पुलिस के जवान और लाहौर डेवलेपमेंट अथॉरिटी के अधिकारी अरफा करीम टॉवर के समीप अतिक्रमण हटाने में लगे हुए थे। यह टॉवर सीएम के मॉडल टाउन स्थित आवास के पास है। रेस्क्यू टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शहर के अस्पतालों में इमर्जेंसी की घोषणा कर दी है। जिस वक्त हमला हुआ उस वक्त मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ मॉडल टाउन स्थित अपने आवास पर बैठक कर रहे थे।
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
