टेक्सास। यह इतना पानी है कि 4 किलोमीटर लंबी, 4 किलोमीटर चौड़ी और इतनी ही ऊंची जगह में आएगा। अमेरिका में हार्वे साइक्लोन ने भारी तबाही मचाई है। यह 12 साल का सबसे ताकतवर साइक्लोन है। इससे टेक्सास अौर ह्मूस्टन में जबर्दस्त बारिश हुई है। सड़कों पर नाव चल रही हैं। सैकड़ों इमारतें ढह गई हैं।
दो लाख घरों की बिजली गुल है। हजारों लोग छतों पर रात बिता रहे हैं। ह्मूस्टन में पांच लोगों की मौत की भी खबर है। वेदर डिपार्टमेंट का कहना है कि दो दिन में टेक्सास शहर पर 11 ट्रिलियन गैलन (41 लाख करोड़ लीटर) पानी गिरा है। यह उतना ही है जितना कैलिफोर्निया में 2015 में आए सदी के सबसे बड़े सूखे को खत्म करने के लिए चाहिए था। इतने पानी से ग्रेट साल्ट लेक 2 बार भर जाएगी।
टेक्सास में हुई बारिश को कुछ असान तरीके से समझें तो यह इतना पानी है कि 4 किलोमीटर लंबी, 4 किलोमीटर चौड़ी और इतनी ही ऊंची जगह में आएगा।
41 लाख करोड़ लीटर पानी 64 घन किलोमीटर जगह घेरेगा। इतने पानी से अमेरिका की सबसे बड़ी और दुनिया की 8वीं सबसे बड़ी झील ग्रेट साल्ट लेक 2 बार भर जाएगी।
कैलिफोर्निया का सदी का सबसे भीषण सूखा (2015 का) इतने पानी से खत्म हो सकता है।
1000 फ्लाइट्स रद्द, 30 हजार करोड़ रुपए का नुकसान
हार्वे की वजह से टेक्सास और ह्यूस्टन का संपर्क दूसरे शहरों से कट गया है।
1000 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। 30 हजार कराेड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
ह्यूस्टन शहर के 10 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। करीब 30 हजार अस्थायी शेल्टर की जरूरत है।
2500 न्यूक्लियर रिएक्टर जितनी पावर
हार्वे साइक्लोन की तुलना 2500 न्यूक्लियर रिएक्टर से निकलने ली ऊर्जा से की जा सकती है। अमेरिकी मीडिया ने इसे महाप्रलय बताया है। इससे 2005 में आए कैटरीना तूफान जितनी तबाही मचाई है। हालांकि कैटरीना के वक्त 1800 मौतें हुई थीं।
बारिश का 40 साल पुराना रिकॉर्ड टूटेगा
टेक्सास और ह्मूस्टन में कुछ जगहों पर 50 इंच तक बारिश हुई है। औसतन अबतक 30 इंच बारिश हो चुकी है। दो-तीन दिनों में 23 इंच और बारिश के आसार हैं। ऐसा हुआ तो 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा। 1978 में एलिसन तूफान ने 50 इंच बारिश कराई थी।
Trending
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम: ट्रक से पानी के छींटे पड़ने पर बाइक सवारों ने कर दी ट्रक ड्राइवर की हत्या….महू-नीमच हाईवे पर मामूली बात ने लिया गंभीर रूप, 8 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
