रतलाम(खबरबाबा.काम)। किसान आंदोलन के दौरान डेलनपुर उपद्रव के मुख्य आरोपी जिला पंचायत उपाध्यक्ष डी.पी.धाकड़ को शनिवार शाम जिला न्यायालय से राहत नहीं मिली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मृत्युजंय सिंह ने धाकड़ की जमानत याचिका निरस्त कर दी।
लोक अभिभयोजक सुभाष जैन ने बताया कि डेलनपुर मामले में आरोपी धाकड़ के जमानत आवेदन का अभियोजन की और से पूरजोर विरोध किया गया। आरोपी धाकड़ घटना का मुख्य सूत्रधार है, जिसके द्वारा किसानों को आंदोलन के लिए भड़का कर वाहनों में तोडफ़ोड़ करवाकर सरकारी और निजी संपत्तियों को क्षति पहुंचाई गई ,साथ ही भीड़ एकत्रित कर पथराव किया गया, जिसमें एक उपनिरीक्षक की आंख फूट गई। धाकड़ की विडियो फूटेज और काल डिटेल भी उपलब्ध है। अभियोजन ने बताया कि इसी घटना से अन्य स्थानों पर भी उपद्रव भड़का था। आरोपी धाकड़ के विरुध्द पूर्व का आपराधिक रिकार्ड भी प्रस्तुत किया गया।
इससे पूर्व धाकड़ के वकील के.एल.पुरोहित ने जमानत आवेदन के पक्ष में तर्क दिया कि धाकड़ ने 28 जुलाई को स्वंय समर्पण किया था, तब से अभिरक्षा में है। वह घटना स्थल पर नहीं था और उसके खिलाफ राजनीतिक दबाव में झूठा प्रकरण बनाया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों को अग्रिम जमानत का लाभ भी दिया गया है, इसलिए समानता के आधार पर जमानत दी जाए। यह भी तर्क दिया गया कि डेलनपुर मामले में 100 से अधिक व्यक्तियों के खिलाफ अपराध पंजीबध्द किया गया है, इसलिए विवेचना में विंलब होने की संभावना है। आरोपी को तब तक अभिरक्षा में रखना न्यायहित में नहीं होगा। न्यायालय ने दोनों पक्षों के तर्को को सुनने और संलग्न दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद धाकड़ का जमानत आवेदन निरस्त कर दिया।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
