-बड़ावदा में दुकान में घुसकर चोरी की वारदात
रतलाम(खबरबाबा.काम)। जिले में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद बने हुए है। जिले में बदमाश अलग-अलग स्थानों से वाहन, चंदन का पेड़ चरी कर ले गए। बदमाश बड़ावदा में एक दुकान में घुसकर भी चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। ताल थाना अंतर्गत ग्राम मंडावल से बलबहादुर पिता जुझारसिंह के घर के बाहर से बाइक क्रमांक एमपी 43 बीए 1448 चोरी कर ले गए। इसी गांव से नाहरखां पिता छोटे खां की मोटर साइकल क्रमांक एमपी 43 डीएन 9866 भी अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। इधर माणकचौक थाना क्षैत्र अंतर्गत हनुमान रुंडी से विजय पिता नंदकिशोर का दुपहिया वाहन एमपी 43 डीएन 4100 अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात बदमाश के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। चंदन का पेड़ चोरीस्टेशन रोड थाना क्षैत्र अंतर्गत अज्ञात बदमाश एक स्थान से चंदन का पेड़ काटकर चोरी कर ले गए। पुलिस के अनुसार होमगार्ड कालोनी निवासी रोहित पिता राजेश ने शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात बदमाश उसके घर के बाहर स्थित चंदन के पेड़ को चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दुकान में घुसकर चोरीबड़ावदा में अज्ञात बदमाश एक दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। पुलिस के अनुसार हाट बाजार निवासी अनिल पिता शांतिलाल चौहान की सदर बाजार में दुकान है। अज्ञात बदमाश दुकान में घुसे और गल्ले में रखे दस हजार रुपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
