रतलाम(खबरबाबा.कॉम)।महिलाओ की एक चोटी काट कर अदृश्य होने वाली गेंग का राजस्थान और दिल्ली के बाद मध्य प्रदेश में भी सक्रिय होने और कई घटनाओं के सामने आने के बाद सोमवार को रतलाम जिले में भी चोटी कटने की घटना सामने आयी है । बताया जाता है कि जिले के बिरमावल के पास रतलाम ग्रामीण के ग्राम सिमलावदा निवासी सुनील जैन की पत्नी सीमा जैन की चोटी कटी है । हादसा उस समय का बताया जा रहा है, जब महिला घर में अकेली थी और वह रात को पानी पीने अंदर गयी थी , चोटी कटने के बाद महिला को हल्के चक्कर भी आये थे । हादसे की सूचना के बाद सरपंच सहित ग्रामवासी इखट्टे हो गए थे । मंगलवार सुबह 108 वाहन लेकर पुलिस भी पँहुची थी, जो कटी हुई चोटी थाने ले गयी है । उक्त हादसे के बाद गांब में भय का माहौल व्याप्त है । नागरिक अन्धविश्वास से जोड़ रहे हैं । बिलपांक पुलिस भी मामले की जाँच में जुटी है ।
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
