आमिर ने एक बयान में कहा, “हम सिर्फ अपने दिल की सुनते हैं. एक प्रोडक्शन हाउस के रूप में जो कहानी और जो विषय हमें पसंद आता है.”
मुंबई : अभिनेता आमिर खान का कहना है कि एक प्रोड्यूसर के रूप में फिल्म मेकिंग के दौरान वह और उनकी टीम अपने दिल की सुनती है. आमिर खान प्रोडक्शंस भारत की सबसे सफल फिल्म निर्माण कंपनियों में से एक है, जिसने ‘लगान’ और ‘तारे जमीन पर’ जैसी फिल्में दी हैं.
आमिर ने एक बयान में कहा, “हम सिर्फ अपने दिल की सुनते हैं. एक प्रोडक्शन हाउस के रूप में जो कहानी और जो विषय हमें पसंद आता है, हमें लगता है कि इसे बनाया जाना चाहिए. हम आम तौर पर इसके कॉमर्सियल प्रोफिट को नहीं देखते हैं.”
उन्होंने कहा, “एक अभिनेता के रूप में भी मैंने अपनी रचनात्मक यात्रा ऐसे ही शुरू की थी.. जिस पर मुझे विश्वास हुआ, मैंने उसमें काम किया. मैंने अपने प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत 17 सालों में आठ फिल्में बनाई हैं, लगभग दो साल में एक फिल्म. इसलिए हम उन फिल्मों को बनाना चाहते हैं जिस पर हम विश्वास करते हैं और जहां हमारा दिल होता है.”
आमिर खान प्रोडक्शंस अब फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के साथ तैयार है. ‘दंगल’ के बाद इस फिल्म में आमिर के साथ एक बार फिर जायरा वसीम काम कर रही हैं. यह फिल्म इस दीवाली पर रिलीज होगी।
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
