रतलाम(खबरबाबा.कॉम)।किसान आंदोलन के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन करवाने के आरोपी कांग्रेस नेता डी पी धाकड़ को आज जमानत मिल गई है ।जेल से रिहा होते ही वे अपनी मन्नत पूरी करने के लिए अपने घर नही जाते हुए परिजनों और करीब 25 समर्थकों के साथ चार पहिया वाहनों से सांवरियाजी दर्शन करने राजस्थान रवाना हो गए ।
इसके पहले धारा 307 में बुधवार को जमानत मिल गई थी। परंतु इसके बाद भी उनकी रिहाई नहीं होने पर गुरुवार को उन्हें हाईकोर्ट के आदेश के बाद जमानत पर रिहा किया गया। घटना के बाद से ही फरार चल रहे धाकड ने 28 जुलाई को जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वहीं हाइकोर्ट द्वारा गंभीर अपराध के एक मामले में 24 जुलाई को धाकड़ की जमानत स्वीकार ली थी लेकिन रतलाम जिला कोर्ट में प्रचलित दो अन्य मामलों में जमानत नहीं होने के कारण उन्हें जेल से रिहा नहीं किया जा सका था।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में किसानों के आंदोलन के दौरान 4 जून को डेलनपुर में भड़की हिंसा में श्री धाकड़ सहित अन्य आरोपी बनाए गए हैं। इस मामले में फरारी के बाद उन्होंने 28 जुलाई को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद से वे रतलाम जेल में थे। बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी रतलाम द्वारा इन दो मामलों में भी जमानत स्वीकार किए जाने के बाद श्री धाकड़ को रिहा करने के आदेश पारित किए गए। लेकिन पुलिस पुराने एक मामले का वारंट ले आई जिसके बाद गुरूवार को इस प्रकरण में भी जमानत कराई गई।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
