मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का मुंबई के लीलावती अस्पताल के ICU में इलाज चल रहा है. डॉक्टर्स के मुताबिक, उन्हें किडनी की समस्या है. उनका क्रेटिनिन लेवल बढ़ गया है जिस वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार लगातार हो रहे इलाज के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है.
डॉक्टर्स ने बताया है कि क्रेटिनिन लेवल बढ़ने के चलते उन्हें कुछ घंटो डायलिसिस पर रखा जा सकता है. लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलाल डी. पारकर ने कहा, ‘उनकी सेहत ठीक नहीं है. क्रेटिनिन की मात्रा बढ़ रही है. हीमोग्लोबिन घट रहा है और पोटाशियम का लेवल बढ़ रहा है. उन्हें डायलिसिस की जरूरत पड़ेगी. वह अभी वेंटीलेटर पर नहीं हैं.”
बता दें कि दिलीप कुमार को बुधवार शाम शरीर में डिहाइड्रेशन और यूरिनरी प्रॉब्लम होने के चलते अस्पताल में एडमिट कराया गया था. अस्पताल में उनके साथ पत्नी सायरा बानो और कुछ रिश्तेदार हैं.
आपको बता दें कि दिलीप कुमार दिसंबर महीने में 94 साल के हो जाएंगे. 11 दिसंबर को उनका जन्मदिन है. इससे पहले अप्रैल महीने में बॉलीवुड के इस मशहूर अभिनेता को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
साल 1991 में दिलीप कुमार को पद्म भूषण और साल 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. अपने जमाने में फिल्मी पर्दे पर राज करने वाले दिलीप कुमार ने 1950 और 1960 के दशक में ‘आन’, ‘दाग’, ‘देवदास’, ‘मधुमति’, ‘पैगाम’, ‘मुगले आजम’, ‘राम और श्याम’ जैसी कई फिल्मों में अपने उत्कृष्ट अभिनय की छाप छोड़ी.
दिलीप ने लगभग छह दशकों तक काम करने के बाद 1998 में सिनेमा को अलविदा कह दिया. उनकी आखिरी फिल्म ‘किला’ थी.
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
