रतलाम(खबरबाबा.काम)।जिले के बजना क्षेत्र में जारी तेज वर्षा के साथ मंगलवार देर रात आकाशीय बिजली से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद से पूरे इलाके में लोगों में डर व्याप्त है। प्रशासन ने सुबह तीनों मृतकों का पीएम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किए। घायलों का ईलाज स्वास्थ केंद्र पर किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम चंद्रगढ़ का माल में मंगलवार रात एक घर पर बिजली गिरी जिससे पिता कालू पिता प्रभु निनामा 35 साल और उसकी बेटी सुशीला पिता कालू 12 साल की मौत हो गई। घर में ही मौजूद सेकु पिता कालू निनामा 33 साल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी के साथ ग्राम सालडोजा में बिजली गिरने से नानूराम पिता हुकमा 39 साल की मौत हो गई। पीकिया पिता मसरू 17 साल निवासी संगेसरा, हुकली पिता वरसिंग 19 निवासी संगेसरा भी बिजली का शिकार होकर घायल हो गए।
* पुलिस ने पंहुचाया अस्पताल
बिजली गिरने की सूचना मिलते ही बाजना थाना एसआई जीएल भूरिया बल सहित गांवों में पंहुचे और घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ केंद्र बाजना पंहुचाया। एसआई जीएल भूरिया ने बताया कि दो पुरुषों तथा एक किशोरी की बिजली से गंभीर रूप से झुलसने के कारण मौत हो गई थी। तीन अन्य को घायल होने पर भर्ती करके उपचार दिया जा रहा है।
Trending
- रतलाम: खेत में मिले नाबालिग बालिका के शव के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खेत में ले जाकर जबरदस्ती की,विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या, 4 नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में
- रतलाम: पुलिस ने किया 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, ट्रक चालकों से मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम: नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में SIT का गठन, एसपी सरवन थाने पहुंचे, दिए सख्त निर्देश
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम: ट्रक से पानी के छींटे पड़ने पर बाइक सवारों ने कर दी ट्रक ड्राइवर की हत्या….महू-नीमच हाईवे पर मामूली बात ने लिया गंभीर रूप, 8 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज
