‘बाहुबली’ एक्टर प्रभास की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘साहो’ से एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का पत्ता कट गया है. इस फिल्म में अब प्रभाष के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नज़र आएंगी.
ऐसी खबरें थीं कि ‘बाहुबली 2’ में प्रभास और अनुष्का की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था और सराहा भी गया था. इस वजह से भी ‘साहो’ के मेकर्स इस जोड़ी को फिर से पर्दे पर उतारना चाहते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ है.इससे पहले साहो फिल्म में प्रभाष के अपोजिट कैटरीना कैफ और दिशा पटानी को लिए जाने की खबरें भी थीं लेकिन अब श्रद्धा कपूर ने ये फिल्म अपने नाम कर लिया है.
श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर को कंफर्म किया है और कहा है कि वो प्रभाष के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं.‘बाहुबली 2’ के रिलीज के साथ ‘साहो’ फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.
‘साहो’ का बजट 150 करोड़ का है जो कि हिंदी, तेलुगू, मलयालम और तमिल में रिलीज होगी. इस फिल्म का हिंदी टीजर भी खूब देखा जा रहा है. मारधाड़ से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं जबकि फिल्म का निर्माण यूवी क्रिएशन्स की ओर से किया जा रहा है. इस फिल्म में संगीत शंकर-एहसान-लॉय देंगे. सुजीत ने कुछ दिनों पहले ही कहा था कि फिल्म के बजट का अधिकांश हिस्सा मारधाड़ वाले दृश्यों पर खर्च किया जाएगा.
प्रभास फिल्म ‘साहो’ में एक अलग तरह की भूमिका होगी. बता दें कि बाहुबली को पूरा करने में प्रभास ने करीब पांच साल लगाए हैं. अब प्रभास का कहना है कि उनकी प्राथमिकता दो तेलुगू फिल्मों को करना है जिसमें से एक ‘साहो’ है. इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा अब तक नहीं की गई है लेकिन इतना बताया गया है कि ये फिल्म 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. नीचे क्लिक करके देखें हिंदी में टीजर
Trending
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
