नई दिल्ली: बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल या ऑफ स्पिनर जयंत यादव को 11 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट के लिए रविंद्र जडेजा के निलंबन के कारण भारतीय टीम में 15वें सदस्य के रूप में शामिल किया जा सकता है.
आखिरी टेस्ट में कुलदीप का प्लेइंग-11 में खेलना लगभग तय है, लेकिन टीम प्रबंधन इस युवा चाइनामैन गेंदबाज का कवर चाहता है.
चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद फिलहाल तीसरे टेस्ट के लिए पल्लेकल में हैं और उनके कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली के साथ चर्चा के बाद फैसला करने की उम्मीद है.
अक्षर फिलहाल दक्षिण अफ्रीका में हैं जहां वह ‘ए’ टीमों की वनडे ट्राएंगुलर सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं.
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘मंगलवार शाम तक अक्षर के वनडे मैच पूरे हो जाएंगे इसलिए वह गुरुवार (10 अगस्त) तक टीम से जुड़ सकते हैं. जडेजा की गैरमौजूदगी में वह विकल्प की तरह हैं.’’
जयंत को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता क्योंकि भारत ने इस साल की शुरुआत में जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज खेली थी तो वह टीम के सदस्य थे.
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
