सिडनी: आस्ट्रेलिया के टेस्ट लेग स्पिनर बॉब ‘डची’ होलैंड का मस्तिष्क कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। उनके परिवार ने आज यह जानकारी दी। होलैंड के बेटे क्रेग ने कहा कि पिछले हफ्ते गिरने के कारण इस क्रिकेट की पसलियां टूट गई थीं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन मस्तिष्क में रक्तस्राव से उनका निधन हो गया।
पिछले साल मार्च में उन्हें मस्तिष्क में कैंसर का पता चला था और एक हफ्ते बाद ट््यूमर को निकालने के लिये उनकी सर्जरी हुई थी। हालैंड ने 1984 में 38 साल की उम्र में टेस्ट में पदार्पण किया था और आस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ सिडनी क्रिकेट मैदान में 10 विकेट से जीत दिलायी थी। उन्होंने 11 टेस्ट खेलते हुए 34 विकेट झटके थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है।
Trending
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
