रतलाम(खबरबाबा. कॉम)।शहर की कई इमारतें और निर्माण बूढ़ी हो कर अपनी जर्जता की व्यथा बयां कर रहे है , जो अब जीणोद्धार की आस में अच्छे दिन आने के इंतजार में ही है । इन बूढ़े होते निर्माण में शहर के मध्य स्थित है “छत्रीपुल ” इस पुल पर हर पल चहल पहल बनी रहती है , या समझिये शहर का जन जीवन इसी पुल से गुजरता है , अनेको बड़े वाहनो और नगर सेवा वाहन यहां से अपनी चहल कदमी करते हैं । यह क्षेत्र व्यवसायिक ओर रहवासी क्षेत्र भी है । पुल के नीचे बड़ा नाला है जो शहर के नालो से जुड़ा है । छत्रीपुल की उम्र सौ वर्ष से अधिक बतायी जाती है । जो अब जर्जर हो कर हादसों का कारण बन सकता है । नगर निगम ने पुल के क्षतिग्रस्त होने पर कोई हादसा घटित हो उससे पहले ही आमजन को आगह करते हुए सावधान का बोर्ड लगा कर पुल पर धीरे चलने और फुटपाथ के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है । साथ ही फुटपाथ पर बेरीकेटिंग कर रास्ता बंद कर दिया है । नागरिको का कहना है की छत्रीपुल कमजोर हो गया है , पुल के रास्ते गुजरने पर यह कम्पन भी करता है । शहर के मध्य क्षेत्र में होने से अति उपयोगी इस पुल की सुध निगम प्रशासन को तत्काल लेनी चाहिए ।
— इनका कहना —
छत्रिपुल की जर्जरता को लेकर निगम गम्भीर है । पुल पर कोई हादसा ना हो इसलिये निगम ने सुचना बोर्ड लगाया है और अन्य उपाय किये है । साथ ही इस पुल के निर्माण के लिये योजना बना कर शासन को भेज दी है , स्वीकृत होते ही काम शुरू कर दिया जायेगा । — डॉ सुनीता यार्दे , महापौर ।
Trending
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
