नई दिल्ली: फिल्मी पर्दे पर खुद को किसी महाराजा की तरह दिखाने वाला राम रहीम, असल जिंदगी में भी महाराजा वाले शौक रखता था. राम रहीम अपने भक्तों को दर्शन देने और आशीर्वाद देने के नाम पर पैसे बनाता था. दावा तो यह भी किया जा रहा है कि मानव अंगों का कारोबार और जमीन पर कब्जा करके राम रहीम ने पैसे इकट्ठा किए.
इन पैसों से राम रहीम महंगी कारें खरीदता था और विला बनवाने में खर्च करता था. राम रहीम अपनी कार को महाराजा के रथ जैसा सजाता था. इतना ही नहीं राम रहीम सैकड़ों गाड़ियों का काफिला साथ लेकर चलता था. आस्था के नाम पर राम रहीम ने जो अलग-अलग तरीके से वसूली की थी, उन्हें अपनी अय्याशी के लिए खर्च करता था.
इन पैसों की बदौलत ही राम रहीम ने सिरसा में अपनी अय्याशी के लिए रहस्यमयी संसार बसा रखा था. सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के मुख्य आश्रम के पास राम रहीम की अकूत कमाई से बना मायालोक साल 2014 में शुरू हुआ था. भक्तों से धर्म के नाम पर वसूली करके जो कमाई राम रहीम ने की, उसी से महल जैसा रिजॉर्ट तैयार कराया. जिसमें 32 प्रीमियम रूम और नौ प्रीमियम सुइट हैं. इसके साथ ही इसमें कई कमरों के साथ प्राइवेट स्वीमिंग पूल भी है.
जेल में बंद बलात्कारी बाबा राम रहीम के महलनुमा रिजॉर्ट में 16 वंडर विला हैं. अपने लिए राम रहीम ने दुनिया के तमाम अजूबों को यहीं पर खड़ा कर दिया था. पेरिस के एपिल टावर की तरह सिरसा में भी राम रहीम ने एक ‘एफिल टावर’ खड़ा कर रखा है. राम रहीम ने विला में गोल बेड के अलावा बाथरूम तक पर पैसे खर्च किए.
Trending
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
