1.3 बिलियन मासिक एक्टिव यूजर्स के साथ व्हाट्सएप सबसे पॉपुलर मोबाइल मैसेंजर एप बन गई है। ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि यूजर्स को खुश रखने के लिए इसमें हर महीने नए फीचर्स आते रहते हैं। हाल में इस एप में कुछ नए फीचर्स जुड़े गए हैं।
व्हाट्सएप स्टोरेज पर होगा कंट्रोल:
व्हाट्सएप के इस नए फंक्शन को सेटिंग्स में देखा जा सकता है। इससे आप किसी चैट को सेलेक्ट कर के उसके सभी मैसेज, कॉन्टेक्ट्स, लोकेशंस, इमेजेज, GIF, डाक्यूमेंट्स और वीडियोज डिलीट कर सकते हैं। इस सब से आप अपने फोन में कुछ स्पेस खाली कर पाएंगे। हालांकि, आपको बता दें की यह फीचर एंड्रॉयड पर व्हाट्सएप बीटा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। अगर आप एंड्रॉयड बीटा यूजर नहीं हैं तो आपको इस फीचर के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
BookMyShow इंटीग्रेशन:
स्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर अब यूजर्स को मूवी टिकट भी मिल जाया करेंगे। दरअसल, ऑनलाइन इंटरनेट मूवी शो टिकट प्लेटफॉर्म Bookmyshow ने कंपनी के बिजनेस प्रोग्राम से हाथ मिलाया है। इसके तहत व्हाट्सएप को डिफॉल्ट टिकट कंफर्मेशन चैनल बनाया है। इस फीचर के तहत जब भी यूजर Bookmyshow से टिकट बुक करेंगे तो उसका मैसेज या मोबाइल टिकट उन्हें व्हाट्सएप पर मिल जाएगा। साथ ही ईमेल पर भी टिकट बुकिंग की जानकारी भेज दी जाएगी। आपको बता दें कि व्हाट्सप फॉर बिजनेस प्रोग्राम से जुड़ने वाली Bookmyshow पहली भारतीय कंपनी है।
टेक्स्ट स्टेटस:
दूसरे फीचर में व्हाट्सएप यूजर्स को अपने स्टेटस में सिर्फ टेक्स्ट स्टेटस लगाने की स्वतंत्रता मिलेगी। इससे पहले, यूजर्स सिर्फ वीडियोज या इमेजेज को ही अपने स्टेटस के रुप में डाल सकते थे। व्हाट्सएप के नए वर्जन ( एंड्रॉयड पर v2.17.323; आईओएस पर, s 2.17.52) में यूजर्स स्टेटस में बैकग्राउंड कलर और टेक्स्ट का चुनाव कर पाएंगे। यह टेक्स्ट स्टेटस भी अन्य स्टेटस की तरह 24 घंटे में अपने आप गायब हो जाएंगे। यह फीचर अब एंडॉयड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध करा दिया गया है।
पिक्चर-इन-पिक्चर:
पहला फीचर पिक्चर-इन-पिक्चर है। इसके अंतर्गत यूजर्स वीडियो कॉलिंग विंडो को रिसाइज करने के साथ-साथ मूव भी कर पाएंगे। इसका मतलब यूजर्स वीडियो कॉल करते-करते अपने किसी और दोस्त को टेक्स्ट कर सकते हैं या अपनी पसंद का कोई और काम फोन पर साथ-साथ कर सकते हैं। कंपनी ने इस फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड पर जुलाई में ही शुरू कर दी थी। इन महीनों में ऐसे ही फीचर्स के साथ कई और एप्स भी पेश की गईं हैं। एप्पल के हाल में आए वर्जन में भी इस तरह का सपोर्ट दिया गया था।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
