बर्लिन में चल रहे IFA 2017 के दौरान टेक्नॉलॉजी दिग्गज सोनी ने कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं. इसके अलावा एक स्मार्ट स्पीकर भी लॉन्च किया गया है. आपको बता दें कि अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड स्मार्ट स्पीकर का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. हाल ही में ऐपल ने भी स्मार्ट स्पीकर Apple HomePad स्पीकर पेश किया है. सोनी का नया स्पीकर देखने में कुछ होमपैड जैसा ही लगता है.
Sony HomePad में गूगल ऐसिस्टेंट दिया गया है. गूगल का एक अपना स्पीकर भी गूगल होम जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड गूगल ऐसिस्टेंट दिया गया है. यह ट्यूब शेप का है जैसा ऐपल होमपैड है. सोनी का यह पहला वायरलेस स्मार्ट स्पीकर है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दिया गयाहै. इसमें कनेक्टिविटी के लिए एनफएसी और वाईफाई सपोर्ट दिए गए हैं.
जेस्चर कंट्रोल फीचर के जरिए बेहतर साउंड क्वॉलिटी में म्यूजिक सुन सकते हैं. इस फीचर के तहत यूजर्स बिना स्पीकर को टच किए ही साउंड घटा बढ़ा सकते हैं और ट्रैक भी चेंज कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको इसके ऊपर से हाथ हिला कर इस कंट्रोल को यूज कर सकते हैं. कंपनी के मुताबिक यह IPX3 स्पलैश प्रूफ है.
यह स्पीकर माइक्रोफोन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. उदाहरण के तौर पर इससे दूसरे डिवाइस कनेक्ट करके इसे माइक की तरह यूज कर सकते हैं. जैसे सोनी ब्राविया टीवी को वॉयस कमांड से चला सकेंगे.
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
