बालीवुड एक्टर अक्षय कुमार कई दिनों काफी अजीब हरकतें कर रहें हैं। कभी वह कर कहते हैं कि खट्टा खाने का मन कर रहा है, कभी कहते नर्वस हूं, तो कभी पेट में किक स्टार्ट होने की बात करते रहते हैं। अक्षय के ये सभी ट्वीट देखकर फैंस को काफी हैरानी हो रही है और वह कई तरह के कयास लगा रहे हैं। लेकिन अब इस सस्पेंस से पर्दा उठ गया है. जी हां, अक्षय के सभी फैंस के लिए खुशखबरी है कि वे प्रेगनेंट हैंं|
अब आप सोच रहे होंगे अक्षय और प्रेगनेंट. अरे, अरे..इससे पहले आप दिमाग पर जोर लगाएं, सच से पर्दा उठाते हैं. दरअसल अक्षय कुमार जल्द ही टीवी पर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से कमबैक करने वाले हैं| वह इस कॉमेडी शो को होस्ट करते हुए दिखेंगे|
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस कॉमेडी शो का कल अक्षय ने ट्विटर पर प्रोमो रिलीज किया। शो के प्रोमो में अक्षय प्रैगनैंट दिख रहे हैं। वह अपने पेट में पल रहे 6 बच्चों का उत्सुकता से दुनिया में आने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वह बच्चे दुनिया के सबसे बड़े कॉमेडियन बन सके। इस शो के लिए ऑडिशन शुरू हो चुके हैं। इस कॉमेडी शो में अक्षय के साथ स्वीडिश एक्ट्रैस एली अवराम भी नजर आएंगी।
Trending
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम: ट्रक से पानी के छींटे पड़ने पर बाइक सवारों ने कर दी ट्रक ड्राइवर की हत्या….महू-नीमच हाईवे पर मामूली बात ने लिया गंभीर रूप, 8 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
