रतलाम(खबरबाबा.काम)। दिनदयाल नगर थाना क्षैत्र अंतर्गत समीपस्थ ग्राम बडलीपाडा रामपुरिया में पांच दिन पूर्व घर के बाहर खाट पर सो रहे व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ईसरथूनी झरने के पास छिपे हुए थे। मुखबिर की सूचना पर सभी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
दिनदयाल नगर थाना प्रभारी अजयराजसिंह राणा ने मामले की जानकारी देते हए बताया कि 27 अक्टूबर की रात को ग्राम बड़लीपाड़ा रामपुरिया में अपने घर के बाहर सो रहे जीवन पिता हकरा भाभर उम्र 55 वर्ष की आधा दर्जन के करीब लोगों लाठियों से पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक जीवन के बेटे की रिपोर्ट पर आरोपी अशोक पिता बाघसिंग, राकेश पिता लक्ष्मण, शोभाराम पिता लक्ष्मण ,रतन पिता गणेश, अजय पिता बाघसिंह और मदन पिता गणेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
आरोपी हुए गिरफ्तार
थाना प्रभारी अजयसिंह राणा ने बताया कि वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के आरोपी इसरथनी झरने के पास छुपे हुए है, और भागने की तैयारी में है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इस विवाद में हुई हत्या
दिनदयाल नगर थाना प्रभारी अजयसिंह राणा ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी पक्ष की एक लड़की को मृतक जीवन का बेटा ले गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बिच रंजिश चल रही थी। घटना के दिन अशोक और राकेश ने मृतक पर लाठियों से हमला कर दिया और शेष आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए मृतक के एक और बेटे और बहु को लाठियों से डराकर रोके रखा और वारदात में मदद की।
इनकी रही भूमिका
एसपी अमित सिंह के मागदर्शन में एएसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अजयसिंह राणा, एसआई ए.बी.खाखा, एएसआई ए.एस.भूरिया, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर राठौर, स्वेदेशसिंह भदौरिया, दिनेश धनगर, निलेश पाठक, आतिश धाणक, राजेश परिहार, उद्य सिंह, मुकेश गणावा, विशाल सेन की भूमिका रही।
Trending
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
