रतलाम(खबरबाबा.काम)। शहर में चोरों के हौंसले अब इतने बुलंद हो चुके है कि वे अब कलेक्टोरेट परिसर में चोरी की वारदात करने से भी नहीं हिचक रहे है। शुक्रवार शनिवार की रात अज्ञात बदमाश कलेक्टोरेट परिसर स्थित चंदन का पेड़ काटकर ले गए। खास बात यह है कि जिस स्थान से चंदन का पेड़ चोरी किया गया, उसके सामने ही जिला कोषालय का गार्ड रुम और एटीएम स्थित है। जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह एएसपी राजेश सहाय और प्रदीप शर्मा ने भी पुलिस अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार कलेक्टर कार्यालय परिसर में जिला कोषालय के गार्ड रुम के सामने स्थित चंदन का पेड़ बिती रात बदमाश काटकर चोरी कर ले गए। बताया जाता है कि बदमाशों ने पहले चंदन के पेड़ को तने से काटा और उसके बाद ऊपरी हिस्से को मशीन कटर द्वारा काट कर बीच का हिस्सा लेकर भाग गए। वारदात की जानकारी मिलने पर स्टेशन रोड़ थाना प्रभारी अजय सारवान सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे । अधिकारियों ने परिसर में लगे सीसीटीवी फूटेज भी देखे। एएसपी राजेश सहाय और प्रदीप शर्मा ने भी मौके का निरीक्षण किया।
प्रकरण दर्ज
स्टेशन रोड थाना पुलिस ने इस मामले में जिला कोषालय के नाजीर महेश पिता लक्ष्मीनारायण शर्मा की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चंदन पेड़ चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। शिकायत में बताया गया कि वे जब शनिवार सुबह कार्यालय पहुचे तो उन्हे चंदन पेड़ का ठूंठ दिखा और उस पर आरी से काटने के निशान दिखें।
इनका कहना है
कलेक्टोरेट परिसर से चंदन का पेड़ चोरी होने के मामले में बदमाशों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फूटेज भी देखे जा रहे है।
-अजय सारवान, थाना प्रभारी स्टेशन रोड
Trending
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
