रतलाम(खबरबाबा.काम)। जिले में सुरक्षित बालिका-सुरक्षित रतलाम अभियान के तहत रतलाम पुलिस अभी तक डेढ सौ से लगभग स्कूल-कालेज में पहुंचकर 25 हजार से अधिक बच्चों को जागरुक कर चुकी है, वहीं स्कूल-कालेज से लिए गए फीडबैक फार्म में मिली जानकारी के आधार पर डेढ सौ से अधिक मनचलों को भी चेतावनी और समझाइश देकर छोड़ चुकी है। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है।
सुरक्षित बालिका-सुरक्षित रतलाम अभियान के सबंध में जानकारी देते हुए एएसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि इसके तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों को जहां महिला कानुन के सबंध में जानकारी दी गई, वहीं छोटे बच्चो को गुड टच-बेड टच सहित अन्य जरुरी बातों की भी जानकारी दी गई। स्कूल और कालेज में युवतियों को भी जागरुक किया गया। इसके अलावा बालिकाओं से फीडबैक फार्म भराकर फनके नाम गुप्त रखते हुए उन्हे चौराहों, फोन पर या अन्य तरीके से परेशान करने वालों की भी जानकारी ली गई।
150 संस्थाओं में पहुंची पुलिस
एएसपी प्रदीप शर्मा में बताया कि अभियान के तहत पुलिस जिले में 150 के लगभग स्कूल-कालेज में पहुंच कर जागरुकता अभियान चला चुकी है। इनमें कुल 25 हजार से अधिक बच्चों को जागरुक किया गया है।
150 से अधिक मनचलों पर कार्रवाई
एएसपी प्रदीप शर्मा में बताया कि जागरुकता अभियान के तहत स्कूल-कालेज में बालिकाओं से फीडबैक फार्म भी भरवाए गए थे। फीडबैक फार्म में मिली जानकारी के आधार पर अभी तक डेढ सौ से अधिक मनचलों को पकड़कर पुलिस समझाइश दे चुकी है, साथ ही उन्हे चेतावनी के साथ छोड़ा गया है। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
