रतलाम(खबरबाबा.काम)। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के समय सीमा में निराकरण करने के मामले में रतलाम जिले को प्रदेश में पांचवीं रैंक प्राप्त हुई है। इसके लिए कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुंद्रियाल ने निगम आयुक्त एस.के.सिंह सहित सभी विभाग प्रमुखों को बधाई दी है , प्रकरणों के निराकरण के मामले में नगर पालिका निगम रतलाम जिले में पहले नंबर पर रहा है । मालूम हो कि सीएम हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 181 पर विभिन्न नागरिक अपनी शिकायतें दूरभाष के माध्यम से दर्ज कराते हैं ,जिनका 4 स्तरों पर निराकरण किया जाता है ,संबंधित शिकायतकर्ता के शिकायत पर संतुष्ट होने पर समाधान दर्ज किया जाता है। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को समय सीमा में निराकरण कर हितग्राहियों को संतुष्ट करने के लिए कहा है । ज्ञातव्य है कि नगर निगम आयुक्त एस.के.सिंह द्वारा विशेष रुची लेकर सीएम हेल्पलाइन से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जा रहा है।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
