रतलाम(खबरबाबा.काम)। शहर में चोरी की वारदातें रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। चोर एक के बाद एक वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहे है, लेकिन पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पा रही है । चोरों ने इस बार शहर के चौमुखीपुल क्षैत्र में रहने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजमल चौरडिय़ा के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
चांदनी चौक में चोरी की यह वारदात सोमवार-मंगलवार रात मे होना बताई जा रही है, जिसका खुलासा मंगलवार सुबह परिवार के नींद से जागने पर हुआ। चोर यहां से करीब डेढ़ से दो लाख रुपए का सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान चुराकर ले गए है। चोरी की इस वारदात को बदमाशों ने पीछे के रास्ते से घर में घुसकर अंजाम दिया। चांदनी चौक निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजमल चौरडिय़ा के पुत्र प्रताप चौरडिय़ा ने बताया कि चोर घर में पीछे खिड़की के रास्ते घुसे थे। सूचना मिलने पर माणकचौक पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
Trending
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
