रतलाम,29 जनवरी(खबरबाबा.काम) ।सोमवार को कलेक्टोरेट से कोर्ट चौराहे जाने वाले मार्ग पर लगे जाम से आम के साथ खास भी परेशान हुए। हालत इतनी खराब रही कि एसपी अमित सिंह सहित तीन आईपीएस को आधे घंटे से अधिक समय तक यातायात व्यवस्था संभालना पड़ी।
छत्रीपुल पुलिया के पास के वैकल्पिक मार्ग के बंद होने से यातायात का पुरा दबाव कलेक्टोरेट मार्ग पर आ गया।कलेक्टोरेट से नगर निगम जाने वाले मार्ग पर करीब 1 बजे यातायात में रतलाम एस पी अमित सिंह का वाहन फस गया। एस पी अमित सिंह के साथ प्रोबिशनरी आई पी एस अमित तोलानी, ओर नवागत जावरा सी एस पी आशुतोष बागड़ी (आई पी एस) भी साथ थे। यातायात सुधारने के लिए एसपी अमित सिंह सहित सभी आई पी एस सड़क पर उतर गए। खुद वाहनों को रोक कर यातायात को सुचारू करवाया। एस पी अमित सिंह ने स्कूल बच्चो से भरे एक ऑटो को भी चेक किया। बच्चे रोने लगे तो एस पी ने एक बच्ची को अपनी गोद मे भी उठा कर चुप कराया। यातायात सुचारू करने के बाद एस पी रवाना हुए।
एस पी अमित सिंह ने बिगड़ी यातायात व्यवस्था के लिए नगर निगम को जिमेदार ठहराया।उन्होने बताया कि सड़क खुदाई ओर मार्ग बंद करने से पहले पुलिस विभाग को जानकारी नहीं दी जाती है,जिसके कारण यातायात प्रंबधन में परेशानी आती है। इस सबंध में एसपी सिंह ने कलेक्टर को पत्र लिखकर अवगत कराने और पशु अस्पताल वाले मार्ग को खोले जाने की बात भी कही है।एसपी सिंह ने व्यवस्था दुरुस्ती करने की बात कही है। साथ ही स्कूल आटो वाले को सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का पालन करने के लिए 4 दिन का समय दिया है।



Trending
- रतलाम पुलिस को ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता-14 वर्ष पूर्व लापता हुई नाबालिक बालिका को खोज निकाला, इंदौर से किया बरामद,1 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में 6 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से निर्मित 20 नवनिर्मित कक्षों का लोकार्पण
- रतलाम: बच्चे खेलों को संस्कार के रूप में ले और पुरस्कार प्रेरणा तथा नई ऊर्जा संचारित करें – चेतन्य काश्यप…25 वें खेल चेतना मेला का पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद समारोह संपन्न
- रतलाम: जावरा में फैक्ट्री में गैस रिसाव,मची अफरा-तफरी, आसपास की फैक्ट्रियों में छुट्टी ,इप्का और नागदा ग्रेसीम से तकनीकी टीम पहुंची, 5 लोग अस्पताल में भर्ती
- रतलाम: रेडक्रॉस समिति पुराने क्लिनिक भवन में डायग्नोस्टिक व कैंसर सेंटर शुरू करने का भेजेगी प्रस्ताव, संचालक मंडल ने भवन का किया निरीक्षण
- रतलाम: जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात, सीएम ने कहा-विकास की दौड़ में जावरा को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा…
- रतलाम: राॅयल काॅलेज में महिला बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान उन्मुखीकरण व सह प्रशिक्षण सम्पन्न
- रतलाम: एसपी अमित कुमार द्वारा शहर के आईए थाने का आकस्मिक निरीक्षण, विवेचना में लापरवाही पर विवेचकों को कारण बताओ नोटिस जारी
