रतलाम,9फरवरी,(खबरबाबा.काम) शहर के एक स्कूल में शुक्रवार को कृमि नाशक दवाई खाने के बाद करीब 20 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चो को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। स्वास्थ विभाग के आला अधिकारी भी जिला चिकित्सालय पहुचे।बच्चो की हालत अब ठीक बताई जा रही है।
रतलाम जिले में आज स्वास्थ विभाग द्वारा कृमि नाशक दिवस मनाया । इसके तहत जिले के सभी स्कूलों में कृमि नाशक दवा अंबेन्डाजोल टेबलेट बच्चो को आज खिलाई जाना है। इसके लिए दो दिन पूर्व इस दवा का वितरण सभी स्कूलों में किया गया था। यही दवा आज संत मीरा कान्वेंट स्कूल के बच्चो को भी आज खिलाई गयी। जिसमे से कुछ बच्चो को पेट दर्द, जी घबराना, उल्टी, ओर ठंड लगने लगी।बच्चो ने इसकी शिकायत स्कूल में अपने टीचरों से की। एक के बाद एक कई बच्चो की शिकायत मिलने पर सभी बच्चो को स्कूल संचालक खुद स्कूल बस से लेकर जिला चिकित्सालय आये।
एक साथ इतने सारे स्कूली बच्चो के जिला चिकित्सालय पहुचने से हड़कम्प मच गया। तत्काल सभी बच्चो को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करके उनका इलाज शुरू किया गया। करीब दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हुए। जिनका इलाज किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खुद डॉक्टरों के साथ बच्चो का परीक्षण कर रहे थे। उनका कहना है कि सभी बच्चो का इलाज जारी है ।सभी अभी ठीक है।
अपने बच्चो को सुबह अच्छे से स्कूल भेजने वाले परिजनों को जब उनके जिला चिकित्सालय में होने की खबर मिली तो सभी दौड़े दौड़े आये। कई महिलाएं तो अपने बच्चो को देखकर रोने लगी। स्कूल संचालक सहित स्कूल के सभी टीचर भी हॉस्पिटल में बच्चो की देखरेख में लगे हुए थे।सभी बच्चों की हालत ठीक है।कुछ देर बाद बच्चों के सामान्य होने पर उन्हे छुट्टी दे दी गई थी। जानकारी के अनुसार उक्त टेबलेट से किसी-किसी बच्चों को घबराहट और जी मचलाने की शिकायत होती है, जिसके लिए प्रशासन द्वारा पूर्व में अवगत कराकर जरुरी निर्देश भी दिए गए थे।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
